नई दिल्ली: 7 जून 1975 को एकता कपूर का मुंबई मे जन्म हुआ था, एकता मशहूर बॉलीबुड अभिनेता जितेन्द्र की बेटी हैं। उनकी मां का नाम शोभा कपूर और भाई तुषार कपूर हैं। एकता ने अपनी मां के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स की नींव रखी। एकता कपूर को छोटे परदे की सीरियल क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ छोटे पर्दे का हिट धारावाहिक दिया बल्की बॉलीवुड को भी "रागिनी एमएम", "वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई" जैसी हिट फिल्में दी है।
एकता ने बहुत से नए चेहरों को भी मौका दिया ताकी वह अपनी प्रतिभा दिखा सकें। आज एकता के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारें कुछ खास बातें।