
सोना जल्द ही फिल्म फोर्स 2 में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह वर्ष 2011 में आई फिल्म 'फोर्स' का सीक्वल है जिसे निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित किया गया था। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा सोना जल्द ही फिल्म 'अकीरा' में भी नजर आने वाली हैं।