1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर को है इस तरह के ब्रांडों के विज्ञापन में रुचि

सोनम कपूर को है इस तरह के ब्रांडों के विज्ञापन में रुचि

 Published : Oct 05, 2016 01:47 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 01:47 pm IST

सोनम कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम कपूर कई ब्रांडों और कई तरह के उत्पादों का प्रचार भी कर चुकीं हैं लेकिन...

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम कपूर कई ब्रांडों और कई तरह के उत्पादों का प्रचार भी कर चुकीं हैं लेकिन वह खुद के लिए उन्हीं उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं, जिसे लेकर वह पूरी तरह स्पष्ट हैं। सोनम ने, "मैं ऐसी चीजों का विज्ञापन करने में विश्वास करती हूं, जिन पर मुझे विश्वास होता है, जो मेरे सौंदर्य को प्रतिबिंबित करते हैं।"

इसे भी पढ़े:- दीपिका और कंगना बनीं इस अभिनेत्री के लिए प्रेरणा

सोनम के पास टूथपेस्ट ब्रांड कोलगेट जैसा विज्ञापन है। उनके लिए यह ऐसा ब्रांड है, जो लंबी उम्र और अच्छी गुणवत्ता का पर्याय बन गया है। फिल्म 'खूबसूरत' की अभिनेत्री हाल ही में न्यू कोलगेट विजिवल व्हाइट प्लस शाइन अभियान में दिखाई दी थीं, जो अर्जुन कानूनगो का विशेष 'शाइन' गीत है।

सोनम की आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में उनके अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। इससे पहले सोनम, स्वरा के साथ रांझणा और ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी काम कर चुकी हैं। जबकि करीना के साथ वह पहली बार काम कर रही हैं। यह फिल्म सोनम की ही बड़ी बहन रिया कपूर के निर्देशन में बन रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन