
sonam
वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि, पाकिस्तान की खराब छवि पेश करने वाले आपत्तिजनक सामग्री के कारण फिल्म आयात का प्रमाणपत्र वापस ले लिया गया। आईएमजीसी के कार्यकारी निदेशक आबिद राशिद ने स्वीकार किया कि 'नीरजा' में कुछ पाकिस्तान-विरोधी तत्व हैं और वह मुसलमानों की नकारात्मक छवि पेश करता है। उन्होंने अंदाजा लगाया, संभवत: यह स्थानीय दर्शकों को रास नहीं आता। पाकिस्तान ने इससे पहले 'हैदर', 'एक था टाइगर' और 'फैंटम' जैसी फिल्मों पर भी प्रतिबंध लगाया है।