1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर को 'एशिया विजन मूवी अवार्ड्स' में मिलेगा बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड

सोनम कपूर को 'एशिया विजन मूवी अवार्ड्स' में मिलेगा बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड

 Published : Nov 17, 2016 03:07 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 03:11 pm IST

बायोपिक फिल्म नीरजा मे अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाली सोनम कपूर को 'एशिया वीजन अवार्ड्स' समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा जाएगा...

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: बायोपिक फिल्म नीरजा मे अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाली सोनम कपूर को 'एशिया वीजन अवार्ड्स' समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के  खिताब से नवाजा जाएगा। सोनम ने बताया है कि एशिया वीजन मूवी अवॅार्डस के 11वें संस्करण में उन्हें इस खिताब से नवाजा जाएगा।

ये भी पढ़े-

राम मधवानी द्वारा निर्देशित 'नीरजा' में सोनम ने मूख्य भूमिका  नीरजा  का रोल निभाई थी। फिल्म में उन्होने  अगवा अमेरीकी विमान के यात्रियों की जान बचाने के लिए खुद की जान गवां दी थी।

राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीरजा भनोट की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। वर्ष 1986 में कुछ आतंकवादियो ने पैन-एम 73 यात्री विमान को हाइजैक कर लिया था। इसी दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर फ्लाइट में मौजूद 360 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा की उम्र तब केवल 23 वर्ष ही थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, वह इससे नवाजी जाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला थीं।

सोनम को इस फिल्म मे शानदार अभिनय के लिए पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके है। फिल्म मे नीरजा की भूमिका के लिए उन्हे समीक्षकों से भी खुब सराहना प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दर्शकों की भी प्रतिक्रियाएं बहुत ही अच्छी गई। ब़क्स ऑफिस में अच्छी-खासी फिल्म से कलेक्शन मिला था।  

अगले साल सोनम की एक और फिल्म 'विरे दी वेडिंग है' आने वाली है जिसमे उनके साथ करीना कपूर खान और स्वार भास्कर भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन