1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अज़ान कॉन्ट्रोवर्सी: बढ़ सकती हैं सोनू की मुसीबतें, केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में दी गई अर्जी

अज़ान कॉन्ट्रोवर्सी: बढ़ सकती हैं सोनू की मुसीबतें, केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में दी गई अर्जी

 Published : Apr 23, 2017 12:48 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 12:48 pm IST

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के अज़ान पर दिए बयान पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब सोनू निगम के खिलाफ पुणे कोर्ट में केस दर्ज करने की अर्जी दी गई है।

sonu- India TV Hindi
sonu Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के अज़ान पर दिए बयान पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब सोनू निगम के खिलाफ पुणे कोर्ट में केस दर्ज करने की अर्जी दी गई है।

सोनू निगम पर धार्मिक भावनाओं भड़काने का आरोप लगाते हुए हेमंत पाटिल और अनवर शेख नाम के शख्स ने सोनू के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

विवाद तब शुरू हुआ जब गायक सोनू निगम ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करके कहा था कि लाउडस्पीकर पर बजने वाली अज़ान की वजह से सुबह-सुबह उनकी नींद खुल जाती है।

सोनू ने लिखा था, "भगवान सभी पर कृपा करें। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे सुबह अजान की आवाज से जागना पड़ता है। भारत में जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा, और वैसे भी जिस समय मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था जब बिजली नहीं हुआ करती थी। फिर एडिसन के अविष्कार के बाद ही इस शोर की क्या जरूरत है? मुझे नहीं लगता कि कोई भी मंदिर या गुरुद्वारा उन लोगों को जगाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं जो उस धर्म का पालन ही नहीं करते। फिर ऐसा क्यो? गुंडागर्दी है बस।"

इस बयान पर मचे बवाल के बाद सोनू निगम ने ट्वीट किया और कहा कि वो अपने बयान पर अभी भी कायम हैं। सोशल मीडिया में इस बयान के बाद बहस छिड़ गई है। लोग दो खेमे में बंट गये हैं कुछ लोग सोनू के बयान को सही बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन