नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के पिता शक्तिपाल सूद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 77 साल के शक्तिपाल को रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ा। उन्हें जब तक हॉस्पिटल पहुंचा पाते तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सोनू भी तब अपने घर पर ही मौजूद थे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़े:- शाहरूख के पसंदीदा व्यक्तियों में शामिल है सोनू सूद और...
सोनू सूद शनिवार को सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में भाग लेने गए थे और रविवार को ही अपने घर लौटे थे।रविवार को ही देर रात उनके पिता को दिल का दौरा पड़ गया और जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। खबरों की मानें तो सोनू की बांहो में ही उनके पिता ने दम तोड़ा। शक्तिपाल सूद की तबियत बिल्कुल ठीक थी ऐसे में उनकी अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सोनू और उनकी दो बहनें सदमें में हैं।

सोनू की मां एक प्रोफेसर थीं। उनका भी काफी वर्षों पहले देहांत हो चुका हैं। सोनू की दो बहनें हैं, मालविका और मानविका।
सोनू के पिता शक्तिपाल सूद कपड़े के व्यापारी थे। मोगा में उनका कपड़ों का शोरुम था।
सोनू सूद इन दिनों अपनी जैकी चैन के साथ आगामी फिल्म कुंग फू योगा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।