1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरूख के पसंदीदा व्यक्तियों में शामिल है सोनू सूद और...

शाहरूख के पसंदीदा व्यक्तियों में शामिल है सोनू सूद और...

 Written By: PTI
 Published : Oct 01, 2015 01:58 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 02:59 pm IST

मुंबई: अभिनेता शाहरूख खान ने कहा है कि सोनू सूद और जैकी चेन दुनिया में उनके सबसे पसंदीदा व्यक्ति है। सूद और चेन हॉलीवुड की फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आएंगे। स्टेनली टोंग द्वारा

शाहरूख ने बताया कौन है...- India TV Hindi
शाहरूख ने बताया कौन है उनके पसंदीदा व्यक्ति

मुंबई: अभिनेता शाहरूख खान ने कहा है कि सोनू सूद और जैकी चेन दुनिया में उनके सबसे पसंदीदा व्यक्ति है। सूद और चेन हॉलीवुड की फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आएंगे। स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित कुंग फू योगा पूरी तरह से एक्शन मूवी है जिसकी शूटिंग दुबई, बीजिंग और भारत में होगी। शाहरूख (49) ने दोनों की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वह चेन से मुलाकात करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- जानिए शाहरुख खान के लव गुरु के बारे में

उन्होंने लिखा, दुनिया में मेरे दो सबसे पसंदीदा व्यक्ति। सोनू को देखना चाहता हूं और कृपया जैकी को बताइये मैं आना चाहता हूं और उन्हें देखना चाहता हूं। फराह खान निर्देशित हैपी न्यू ईयर में शाहरूख खान के साथ काम कर चुके सूद ने कहा, "सबसे प्यारे शाह...पहले ही उन्हें बता चुका हूं...।"

इससे पहले खबरें आई थी कि शाहरूख ने चेन के साथ फिल्म के लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन