1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR का टाइटल लोगो और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, राम चरण, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर की फिल्म

RRR का टाइटल लोगो और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, राम चरण, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर की फिल्म

 Published : Mar 25, 2020 12:59 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 12:59 pm IST

आर आर आर 8 जनवरी 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। राम चरण, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर फिल्म में अहम रोल में होंगे।

RRR का टाइटल लोगो और मोशन...- India TV Hindi
RRR का टाइटल लोगो और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

एस एस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR का मोशनल पोस्टर और टाइटल लोगो आज रिलीज किया गया। यह मोशन पोस्टर अपने आप में बेहद अनोखा है जिसमें पानी और आग की लड़ाई के बीच, फिल्म का नाम 'आरआरआर' का लिखता है। वहीं, यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है। लोगो शेयर करते हुए फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म भी है। फ़िल्म से जुड़ी हर खबर निश्चित रूप से दुनिया भर में इंतजार कर रहे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए खुशी की सौगात की तरह है जो बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे है।

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित "आरआरआर" को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे

आर आर आर 8 जनवरी 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन