1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sui Dhaaga Trailer: इमोशनल कर देगी ममता-मौजी की जर्नी, दिखेगा वरुण-अनुष्का का देसी अवतार

Sui Dhaaga Trailer: इमोशनल कर देगी ममता-मौजी की जर्नी, दिखेगा वरुण-अनुष्का का देसी अवतार

 Published : Aug 13, 2018 01:30 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 01:43 pm IST

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वरुण, मौजी के रोल में हैं और अनुष्का, ममता के।

Varun Dhawan, Anushka Sharma- India TV Hindi
Varun Dhawan, Anushka Sharma Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वरुण, मौजी के रोल में हैं और अनुष्का, ममता के। दोनों का फिल्म में देसी अवतार देखने को मिलेगा, जो इससे पहले आपने नहीं देखा होगा। फिल्म में ममता और मौजी मेड इन इंडिया की लड़ाई लड़ते हुए नजर आते हैं। दोनों की जर्नी आपको इमोशनल भी कर देगी।

ट्रेलर की शुरुआत में मौजी बताते हैं कि उनके दादाजी का सिलाई-बुनाई का बिजनेस था, जिसके ठप्प हो जाने के बाद उनके परिवार में गरीबी आ गई। मौजी जहां काम करते हैं, वहां मालिक को खुश करने के लिए उन्हें शादियों में कुत्ता, बंदर बनना पड़ता है। यह बात जब उनकी पत्नी ममता को पता चलती है तो वो बहुत दुखी होती हैं और मौजी को खुद का काम शुरू करने के लिए कहती हैं। मौजी सड़क पर सिलाई की मशीन लेकर बैठ जाते हैं, लेकिन शुरुआत में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।

हालांकि बाद में उनका काम चल निकलता है और ममता और मौजी बहुत मेहनत से काम करते हैं, लेकिन समस्या तब आती है जब उनके बनाए कपड़ों पर मेड इन चाइना का लोगो लगता है। ममता और मौजी दोनों को यह पसंद नहीं आता और वो कपड़ों पर अपना लोगो लगाने की लड़ाई में लग जाते हैं। अंत में वो कपड़ों पर सुई-धागा का लोगो लगाते हुए भी दिखाई देते हैं।

देखें ट्रेलर:

फिल्म की शूटिंग भोपाल, चंदेरी और दिल्ली में हुई है। यह 28 सितंबर को रिलीज होगी। बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' से क्लैश होगी। 'सुई धागा' को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। यह यश राज फिलम्स के बैनर तले बनी है। शादी के बाद यह अनुष्का की दूसरी फिल्म होगी। साथ ही यह वरुण और अनुष्का की भी पहली फिल्म है। इस साल मार्च में अनुष्का की 'परी' रिलीज हुई थी।

साल के अंत में अनुष्का की एक और फिल्म 'ज़ीरो' भी रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं।

Also Read: Happy Birthday: पिछले साल रानी-ऐश्वर्या संग श्रीदेवी ने मनाया था बर्थडे, ये सेलेब्स भी हुए थे शामिल

Also Read: जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी को बर्थडे पर ऐसे किया याद, शेयर की फैमिली फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन