नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग मूवी 'सुई धागा (Sui Dhaaga)' का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वरुण और आलिया फिल्म के लोगो (LOGO) को लोगों के सामने लेकर आए हैं। खास बात यह है कि फिल्म का लोगो पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। मंगलवार को फिल्म का ये लोगो जारी हुआ है। यह वीडियो अब तक करीब 24 लाख बार देखा जा चुका है। खास बात यह है कि यह वीडियो कल से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
Related Stories
'सुई धागा' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है, जिसके लोगो को इतने बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म से पहले आने वाले पोस्टर, टीजर या ट्रेलर से अलग है। इसकी खासियत यह है कि इस लोगो को देश भर क अलग-अलग राज्यों के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्बॉयडी के हस्त कलाकारों के जरिए ये लोगो बनवाये गए।

देखिए आपको कौन सा लोगो पसंद आया...
बता दें, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' उद्यमिता पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण दर्जी और अनुष्का एक एम्ब्रॉयडर का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों का पात्र भारतीय कारीगरी को प्रदर्शित करेंगे जो दुनियाभर में मशहूर है।
निर्देशक शरत कटारिया और मनीष शर्मा की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें-