1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबाली' के बाद 'काला कारिकालन' के साथ आ रहे हैं रजनीकांत, साथ में दिखेंगी हुमा कुरैशी

'कबाली' के बाद 'काला कारिकालन' के साथ आ रहे हैं रजनीकांत, साथ में दिखेंगी हुमा कुरैशी

 Published : May 25, 2017 02:41 pm IST,  Updated : May 25, 2017 02:42 pm IST

'कबाली' की सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर 'काला कारिकालन' से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ इस फिल्म में हुमा कुरैशी लीड रोल में होंगी।

huma- India TV Hindi
huma

चेन्नई: कबाली की सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े परदे पर धमाका करने वाले हैं। रजनीकांत की इस तमिल फिल्म का टाइटल भी तय हो गया है। रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष इस फिल्म के निर्माता होंगे। आपको बता दें इस फिल्म का नाम 'काला कारिकालन' होगा, और इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट अभिनेत्री  हुमा कुरैशी लीड रोल में होंगी।

अभिनेता धनुष ने गुरुवार को फिल्म का शीर्षक और इसके पहले पोस्टर का अनावरण किया। अपने ट्वीटर पेज को साझा करते हुए धुनष से लिखा, "फिल्म का शीर्षक 'काला कारिकालन'।"

फिल्म के शीर्षक को अंग्रेजी तमिल तेलुगू और हिंदी में जारी किया गया। फिल्म को पारंजीथ द्वारा निर्देशित किया जाएगा। रंजीथ ने इससे पहले रजनीकांत की 'कबाली' को निर्देशित किया है। इस फिल्म की योजना रविवार से शुरू होगी।

फिल्म के टाइटल के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देसक पारंजीथ ने बताया कि इस फिल्म में तमिल संस्कृति के महत्व को दिखाया गया है। कारिकानल एक राजा था, जो अपने पराक्रमी कारनामों की वजह से जाना जाता था। कावेरी नदी पर बना बांध कल्लानाई से कारिकालन शब्द लिया गया है। निर्देशक ने बताया कि लोग इस राजा की पूजा भगवान की तरह किया करते थे।

huma
huma

पहले यह फिल्म विद्या बालन को ऑफर की गई थी, लेकिन डेट्स न होने की वजह से बात नहीं बन पाई अब हुमा कुरैशी इस फिल्म की अभिनेत्री होंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की माने तो निर्माता जल्द ही हुमा कुरैशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से धारावी सेट पर होगी। फिल्म में संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन