1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत मामला : रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, NCB के सामने पेश हुईं

सुशांत सिंह राजपूत मामला : रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, NCB के सामने पेश हुईं

 Published : Sep 06, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 01:05 pm IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में जारी जांच के दौरान सामने आए ड्रग एंगल की एनसीबी जांच कर रही है और इसी सिलसिले में रिया को एनसीबी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था।

sushant singh rajput case- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस Image Source : INSTAGRAM- RHEA CHAKRABORTY

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच रिया रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर में पूछताछ के लिए अधिकारियों के सामने पेश हुईं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में जारी जांच के दौरान सामने आए ड्रग एंगल की एनसीबी जांच कर रही है और इसी सिलसिले में रिया को एनसीबी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था।

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

रविवार को एनसीबी की एक टीम रिया को लेने उनके घर आई लेकिन रिया ने टीम के साथ जाने से इनकार कर दिया। रिया ने कहा कि वह पूछताछ के लिए अकेले ही जाएंगी।

यह घटनाक्रम शनिवार के उस घटनाक्रम के बाद का है, जब मुम्बई के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने इस्प्लेनेड कोर्ट में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा को चार दिन के रिमांड पर एनसीबी को सौंपा था। ये दोनों नौ सितम्बर तक एनसीबी की रिमांड पर हैं।

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

शोविक को लेकर दायर अपनी रिमांड याचिका में एनसीबी ने इस बात के संकेत दिए थे कि इस मामले में रिया से भी पूछताछ हो सकती है और रिया के बयानों को शोविक और एक अन्य दीपेश सावंत के बयानों से मेल कराया जाएगा, जिसे पांच सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी को उम्मीद है कि वह इन सबके माध्यम से बॉलीवुड और मुम्बई में जारी ड्रग्स के गोरखधंधे का पर्दाफाश कर सकेगी।

शनिवार को रिया के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एनसीबी द्वारा शोविक की गिरफ्तारी की निंदा की थी।

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

इंद्रजीत ने अपने बयान में कहा, "बधाई हो भारत, तुमने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मुझे यकीन है कि अब बारी मेरी बेटी की है और मुझे नहीं पता कि आगे किसका नम्बर है। आपने काफी प्रभावी तरीके से एक मध्यमवर्गीय परिवार को नेस्तानाबूत कर दिया। जय हिंद।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन