1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 27 साल के रोहमन को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन, इंस्टाग्राम पर रिश्ता किया कंफर्म

27 साल के रोहमन को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन, इंस्टाग्राम पर रिश्ता किया कंफर्म

 Published : Oct 26, 2018 09:56 am IST,  Updated : Oct 26, 2018 09:56 am IST

पिछले कुछ समय से सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल के अफेयर की चर्चा है। दोनों को साथ की जगहों पर देखा गया। हाल ही में दोनों ताजमहल गए और वहीं सुष्मिता ने रोहमन संग अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया।

Sushmita Sen, Rohman Shawl - India TV Hindi
Sushmita Sen, Rohman Shawl Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल के अफेयर की चर्चा है। दोनों को साथ की जगहों पर देखा गया। हाल ही में दोनों ताजमहल गए और वहीं सुष्मिता ने रोहमन संग अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सुष्मिता ने रोहमन को 'जिंदगी का प्यार' कहा है। रोहमन के साथ मुंबई से आगरा जाते वक्त एयरपोर्ट पर दोनों साथ दिखे थे।

सुष्मिता आगरा रोहमन और अपने कुछ दोस्तों के साथ गई थीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबके साथ तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा- ''दोस्त, टीम और जिंदगी का प्यार।''

खबरों के मुताबिक, सुष्मिता और रोहमन कुछ महीनों पहले एक फैशन गाला में मिले थे। तभी से दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था।

सुष्मिता ने ताजमहल से एक वीडियो भी शेयर किया है।

हाल ही में सुष्मिता रैंप वॉक कर रही थीं, तब रोहमन को सुष्मिता की दोनों बेटियों रिनी और अलीशा के साथ देखा गया था।

रोहमन के पहले सुष्मिता ऋतिक भसीन को डेट कर रही थीं। वह विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा संग भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

रोहमन नोएडा के हैं। वह कुछ समय पहले ही मॉडलिंग के लिए मुंबई शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने कुछ फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है।

रोहमन गिटार बजाते हैं और वह एक ऑनलाइन डेटिंग शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी उम्र 27 साल है। सुष्मिता इस नवंबर में 43 साल की हो जाएंगी।

Also Read:

Baazaar Movie Review: पैसा, पॉवर और स्टॉक मार्केट की कहानी में है संस्पेंस और थ्रिलर, बाज़ार चालू छे!

Birthday Special: अजय देवगन के साथ पढ़ती थीं रवीना टंडन, शादी से पहले दो बेटियों को लिया था गोद

असिन ने पहली बार शेयर की बेटी की फोटो, ऐसे मनाया पहला जन्मदिन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन