1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म की कमाई 90 करोड़ के पार

तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म की कमाई 90 करोड़ के पार

 Published : Jan 15, 2020 09:34 am IST,  Updated : Jan 15, 2020 12:49 pm IST

अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

Tanaji: The Unsung Warrior Box Office- India TV Hindi
Tanaji: The Unsung Warrior Box Office Image Source : INSTAGRAM

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑपिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने तीन दिन ही 60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था और अब यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने शुक्रवार को 15.10 करोड़ की ओपनिंग की। शनिवार को फिल्म ने 20.57 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 26.57 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा और फिल्म ने 13.75 करोड़ का कारोबार करके चार दिन में 75.68 करोड़ कमाने में कामयाब रही। मंगलवार को फिल्म की कमाई फिर से बढ़ी और फिल्म ने 15.28 करोड़ का कारोबार किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 90.96 करोड़ हो गया है।

फिल्म की बात करें तो यह शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी पर आधारित है। फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध दिखाया गया है। कैसे मुगलों से लड़कर तानाजी एक बार फिर मराठाओं का झंडा लहराते हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी: जिससे की थी भागकर शादी उसी ने 500 रुपये के लिए उन्हें कोठे में बेच दिया

तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन के साथ काजोल उनकी पत्नी सावित्रा बाई का किरदार निभाती नजर आई हैं। वहीं सैफ अली खान विलेन उदयभान के किरदार में खूब जचे हैं। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस-रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स और अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में आएंगे नजर

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन