1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तारा सुतारिया ने शेयर की घर पर बने पकवानों की तस्वीर, लिखा- हमारे घर पर डाइट का ऑप्शन नहीं

तारा सुतारिया ने शेयर की घर पर बने पकवानों की तस्वीर, लिखा- हमारे घर पर डाइट का ऑप्शन नहीं

 Published : May 07, 2020 06:21 pm IST,  Updated : May 07, 2020 06:23 pm IST

तारा को हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मसकली 2.0' में देखा गया था। तारा को अब फिल्म 'तड़प' में देखा जाएगा, जो कि मिलन लुथरिया की तेलुगू हिट 'आरएक्स 100' की रीमेक है।

तारा सुतारिया- India TV Hindi
तारा सुतारिया

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन लॉकडाउन में वो डाइट पर तो बिल्कुल नहीं हैं, और ये बात तारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताई है। तारा लॉकडाउन के बीच अपनी कई पसंदीदा डिश बना रही हैं और उसका स्वाद भी ले रही हैं। तारा ने बताया कि उनके घर पर डाइट में रहने का ऑप्शन नहीं है। तारा ने इंस्टाग्राम पर अपने द्वारा बनाए गए लजीज पकवानों की तस्वीरों का कोलाज साझा किया है।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "मेरी कुछ पसंदीदा चीजें जिन्हें क्वारंटीन में बनाया/बेक किया जाना है (जैसा कि आप देख रहे हैं कि डाइट पर रहने का हमारे घर में कोई विकल्प नहीं है।)"

लॉकडाउन के दौरान दिलजीत दोसांझ, कटरीना कैफ, कृति सैनन और पुलकित सम्राट सहित कई हस्तियां सोशल मीडिया पर अपने पाक कौशल की झलक पेश कर रही हैं।

वहीं काम की बात करें तो तारा को हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मसकली 2.0' में देखा गया था। तारा को अब फिल्म 'तड़प' में देखा जाएगा, जो कि मिलन लुथरिया की तेलुगू हिट 'आरएक्स 100' की रीमेक है। फिल्म में वह सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ नजर आएंगी। अहान इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। तारा ने बॉलीवुड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था, इसके बाद वो मरजावां में भी नजर आईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन