मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बेहतरीन अभिनय शानदार डांस और जबरदस्त एक्शनबाजी से काफी कम समय में दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। इन दिनों वह सब्बीर खान के निर्देशन में बनने जा रही आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
इसे भी पढ़े:-
- क्या वाकई एश्वर्या ने की सुसाइड की कोशिश, जानिए पूरा सच
- इनकी सगाई ने तोड़ दिया था जयललिता का दिल, नहीं कर पाई थीं शूटिंग!
- रजनीकांत, धनुष सहित तमिल इंडस्ट्री ने जयललिता के निधन पर जताया शोक
नवाजुद्दीन की तारीफ करते हुए टाइगर का कहना है कि बहुमुखी अभिनेता से सीखने के लिए काफी कुछ है। निकलोडियन किड्स पुरस्कार समारोह में सोमवार रात टाइगर ने संवाददाताओं को बताया, “उनके साथ अब तक काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। वह एक महान अभिनेता हैं। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। अपने प्रशंसकों के लिए वह एक अलग अवतार में नजर आने जा रहे हैं।“
‘मुन्ना माइकल’ एक रोमांटिक-संगीतमय फिल्म है। इस फिल्म में टाइगर सड़क पर पलने-बढ़ने वाले एक लड़के की भूमिका में हैं जो पॉप कलाकार माइकल जैक्सन का प्रशंसक है। ‘हीरोपंती’ स्टार के बच्चों सहित ढेर सारे प्रशंसक हैं और वह उनके प्यार और समर्थन के लिए अहसानमंद हैं।
टाइगर को पिछली बार फिल्म ‘ए फ्लांइग जट’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन बच्चों के बीच इस सुपरहीरो वाली फिल्म को काफी पसंद किया गया था।