1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ एक्टिंग-डांसिंग के बाद सिंगिंग करते आएंगे नजर, Unbelievable का पोस्टर रिलीज

टाइगर श्रॉफ एक्टिंग-डांसिंग के बाद सिंगिंग करते आएंगे नजर, Unbelievable का पोस्टर रिलीज

 Published : Sep 07, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 02:43 pm IST

टाइगर अब सिंगर बन गए हैं और उनके गाने You Are Unbelievable का मोशन पोस्टर भी सामने आ गया है।

TIGER SHROFF- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ  Image Source : INSTAGRAM/@TIGERJACKIESHROFF

अभिनेता टाइगर श्रॉफ निश्चित रूप से कई प्रतिभाओं वाले व्यक्ति हैं। एक्शन और डांस से हमें मंत्रमुग्ध करने के बाद, टाइगर अब अपने फैन्स के लिए एक और सरप्राइज लेकर आए हैं। टाइगर अब सिंगर बन गए हैं और उनके गाने You Are Unbelievable का मोशन पोस्टर भी सामने आ गया है।

गाने के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर टाइगर लिखते हैं, "हमेशा से मैं अपने गाए गाने पर डांस करना चाहता था लेकिन वास्तव में इसे करने की हिम्मत नहीं थी। लेकिन इस लॉकडाउन में मैंने ये कर लिया। यह एक 'Unbelievable' अनुभव रहा है, और मैं आपके साथ इस विनम्र प्रयास को जल्द ही साझा करने के लिए उत्साहित हूं।''

टाइगर श्रॉफ ने डांस फ्लोर पर दिखाए डायनामाइट मूव्स, शेयर किया वीडियो

पुनीत मल्होत्रा ने ट्रैक निर्देशित किया है, परेश ने कोरियोग्राफी की है। यह गाना बिग बैंग म्यूजिक द्वारा निर्मित है और पहली बार टाइगर को नाचते और गाते हुए देखेंगे। गाने का टीजर जल्द रिलीज होगा।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खुद को बताया 'आईलैंड गर्ल'

वर्क फ्रंट की बात करें तो, टाइगर को हाल ही में Baaghi 3 में देखा गया था, जो इस साल मार्च में देशभर में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे ने भी अभिनय किया। वर्तमान में, टाइगर अपनी मां आयशा और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ घर पर हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान अपने फिटनेस और अन्य गतिविधियों से अपने प्रशंसकों को अपडेट रखते हैं।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके कहा मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन