
जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर
जॉनी वाकर ने कॉमेडी में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई, उनके अभिनय का जादू कुछ ऐसा था कि फिल्मकार गुरुदत्त ने अपनी कई गंभीर फिल्मों में भी जॉनी वॉकर के लिए कुछ रोल निकाल ही लेते थे। जॉनी वॉकर आर-पार, ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’, ‘कागज के फूल’ में नजर आए वहीं ‘ प्यासा ’ जैसी गंभीर फिल्म में जब जॉनी वॉकर के लिए कोई रोल नहीं निकल रहा था तो गुरुदत्त के कहने के बाद अबरार अल्वी ने फिल्म में एक गीत में जॉनी वाकर के लिए एक गीत निकाला, ये गीत था ‘सर जो तेरा चकराये या दिल डूबा जाए’। 35 साल के अपने फिल्मी करियर में जॉनी वॉकर ने 325 फिल्में की जिसमें ‘आनंद’ और ‘श्री 420’ बेहद खास है। उनकी कॉमेडी बेहद साफ सुथरी थी और उन्होंने कभी भी डबल मीनिंग शब्दों का सहारा नहीं लिया
अगली स्लाइड में पढ़े और कमेडियन के बारें में