मुंबई: बॉलीवुड चर्चित कॉमेडियन रज्जाक खान के निधन से हास्य सिनेमा देखने वाले दर्शक और बॉलीवुड सितारों में शोक की लहर है। फिल्मों में अपनी कॉमिक टायमिंग से दर्शको को लोट-पोट कर देने वाले इस अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन होना और भी हैरान कर देने वाली बात है।
ये भी पढ़े-
- कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई यह अभिनेत्रियां
- Shocking! इन अभिनेत्रियों ने बेहद कम उम्र में की शादी
दरअसल फिल्मों में हास्य का अपना महत्वपूर्ण रोल होता है। फिल्म में एक्टर और एक्ट्रेस की तरह दर्शको के बीच हास्य अभिनेताओं ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। महमूद, जगदीप, असरानी, देवन वर्मा, जॉनी लीवर और आज के दौर में राजपाल यादव जैसे चर्चित नाम इसके प्रमाण है। आज हम आपको रज्जाक खान सहित बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं :
रज्जाक खान: बॉलीवुड में गोल्डन भाई के नाम से मशहूर हुए
रज्जाक खान का फिल्मी करियर यूं तो 1993 में आई ‘रूप की रानी चोरो का राजा’ फिल्म से शुरु हुआ लेकिन उनको सही पहचान शाहरुख की फिल्म ‘बादशाह’ के माणिकचंद के किरदार से मिली। कई किरदार तो उनके इतने विख्यात हुए कि रियल लाइफ में भी लोग उनको इन नामों से पुकारने लगे इसमें ‘बाबू बिसलरी,’ ‘मुन्ना मोबाइल’ और ‘रियल चिकना’ के नाम प्रमुख है। बॉलीवुड में उनको ‘गोल्डन भाई’ के नाम से भी पुकारा जाने लगा था। रज्जाक खान ने ‘मोहरा’, 'फिर हेरा-फेरी', ’राजा हिंदुस्तानी,’ ‘अंखियो से गोली मारे ‘जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।
अगली स्लाइड में पढ़े और कमेडियन के बारें में