मुंबई: 'लैला मजनू' से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का कहना है कि वह असल जिंदगी में जैसी हैं, लैला का किरदार उससे बिल्कुल अलग है। तृप्ति ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "जब मैंने कहानी पढ़ी, तो मुझे अहसास हुआ कि लैला का किरदार उससे बिल्कुल अलग है, जैसा कि मैंने इससे पहले वाले मुख्य 'लैला मजनू' के अन्य संस्करणों में पढ़ा है।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "फिल्म में लैला इश्कबाज, बेबाक और अपनी ओर ध्यान खींचने वाली एक लड़की है। मैं एक बहुत ही अंतर्मुखी हूं, जो अनजान लोगों से बातचीत की शुरुआत नहीं कर सकती। इसलिए मुझको लैला का किरदार निभाते वक्त खुद से अलग होना पड़ा।"

laila majnu
साजिद अली द्वारा निर्देशित और इम्तियाज अली द्वारा प्रस्तुत 'लैला मजनू' शुक्रवार को रिलीज हो गई।