नई दिल्ली: टीवी शो हों या फिल्में, इनमें कुछ भी मुमकिन हैं। एक से तीन शादियां, पल भर में तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी चीजें फिल्मी पर्दों पर हमें खूब देखने को मिली हैं। डेली सोप की भी अगर बात करें तो आज हमारे खूबसूरत दिख रहे ऑनस्क्रीन कपल्स को दर्शक आदर्श मानते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं।
लेकिन पर्दे पर जितनी आसान से इन जोड़ियों की जिंदगी लग रही होती है उतनी आसान रियल लाइफ में होती नहीं है। पर्दे पर ये भले ही कभी न खत्म होने वाले प्यार की कहानी को ये बयां करते हों लेकिन असल जिंदगी में उनकी तस्वीर कुछ और ही होती है।
ये भी पढ़ें- सनम बेवफा: सफलता के खुमार में ये अभिनेत्रियां भूल बैठीं पहला प्यार
शादी और ब्रेकअप ये दो ऐसी चीजे हैं जो शोबिज में साथ ही चलती है। जहां एक तरफ कुछ जोड़िया जीवन भर साथ निभाते हैं वहीं दूसरी तरफ सफलता की चकाचौंध का इनपर ऐसा असर होता है कि उसके आगे उन्हें अपना सच्चा प्यार भी नहीं दिखता।
तो आज हम बात करने जा रहे हैं उन टीवी अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने या फिर सफलता के ही चलते अपने प्रेमी को छोड़ दिया या फिर धोखा देते हुए किसी और से अफेयर चलाया। देखिए कौन हैं वो टीवी कलाकार जो हमारी सूची में शामिल हुए हैं।

मनीष नागदेव- टीवी अभिनेत्री मुस्कान अरोड़ा का इल्जाम था कि मनीष ने उन्हें धोखा दिया है। मुस्कान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मनीष उससे पहले कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं। यही नहीं उनके साथ रिलेशनशिप में होते हुए भी मनीष किसी और लड़की के साथ अफेयर चला रहे थे। मुस्कान ने पुलिस में मनीष के खिलाफ उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के लिए शिकायत दर्ज करने की बात भी कही थी।
अगली स्लाइड से देखिए बाकी ऐसे कलाकार-