1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के बाद ट्विंकल बनी इस हेयर ब्रैंड की एंबेसडर

लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के बाद ट्विंकल बनी इस हेयर ब्रैंड की एंबेसडर

 Published : Mar 02, 2017 11:55 am IST,  Updated : Mar 02, 2017 11:58 am IST

ट्विंकल खन्ना को भारत में इस सैलून हेयर ब्रैंड का एंबेसडर बनाया गया है...

twinkle khanna- India TV Hindi
twinkle khanna Image Source : PTI

पंजिम: पूर्व अभिनेत्री लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना को भारत में सैलून हेयर ब्रैंड लोरियल प्रोफेशनल की ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। बामबोलिम में बुधवार को लोरियल प्रोफेशनल इंडिया हेयरड्रेसिंग अवॉर्ड्स में उन्हें प्रथम भारतीय ब्रैंड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया गया।

लोरियल प्रोफेशनल इंडिया की महाप्रबंधक सुजैन वर्गीज ने जारी बयान में कहा, "ट्विंकल खन्ना ग्लैमरस हैं और आज की महिलाएं उनसे प्रेरणा लेती हैं। लोरियएल प्रोफेशनल उनके साथ पार्टनरशिप कर खुश हैं।" इस आयोजन में ट्विंकल खन्ना को ट्रॉफी भी दी गई।

ट्विंकल खन्ना की दो किताबें 'मिसेज फन्नीबोन्स' और द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' काफी हिट हुई थी।

ट्विंकल दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी हैं। दोनों के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन