1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने ऐसे सेलिब्रेट किया International Dance Day

Video: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने ऐसे सेलिब्रेट किया International Dance Day

 Published : Apr 29, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 10:57 pm IST

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने साल 2015 में रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 2' की थी। इसके बाद वह फिर एक बार 'स्ट्रीट डांसर' में साथ काम कर रहे हैं।

Varun Dhawan and Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Varun Dhawan and Shraddha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने साल 2015 में रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 2' की थी। इसके बाद वह फिर एक बार 'स्ट्रीट डांसर' में साथ काम कर रहे हैं। 29 अप्रैल को International Dance Day के मौके पर वरुण और श्रद्धा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने इस दिन को कैसे सेलिब्रेट किया। यह सच ही है कि डांस सिर्फ कोई एक्टिविटी नहीं होती बल्कि एक इमोशन होता है।

वरुण ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक और डांसर के साथ स्लो नंबर पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में वरुण ने वाइट टी, ब्लैक ट्रैक पैंट्स और ऑरेंज स्नीकर्स पहना है।

वहीं, श्रद्धा अपने वीडियो में 'स्त्री', 'बागी' 2 और 'ओके जानू' के हिट गानों पर डांस कर रही हैं।

लगता है वरुण और श्रद्धा दोनों अपनी आने वाली डांस फिल्म के लिए तैयार हैं। 'स्ट्रीट डांसर' की ज्यादातर शूटिंग पंजाब और लंदन में हुई है। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया साइट्स पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

फिल्म में वरुण और श्रद्धा के अलावा नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, शक्ति मोहन भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में श्रद्धा पाकिस्तान की डांसर और वरुण पंजाब के डांसर के रोल में हैं।

Also Read:

विक्की कौशल संग ब्रेकअप पर बोलीं हरलीन सेठी- अच्छा हुआ, ये हुआ

दीपिका पादुकोण ने वोट देने के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर की सेल्फी, नागरिकता पर सवाल उठाने वालों के लिखा नोट

शाहरुख खान वोट करने अबराम को लेकर पहुंचे, इंस्टाग्राम पर बताई बेटे को ले जाने की वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन