1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जुड़वां 2' में दो हिरोइनों संग रोमांस करेंगे वरुण, जानें कौन हैं वे

'जुड़वां 2' में दो हिरोइनों संग रोमांस करेंगे वरुण, जानें कौन हैं वे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2016 08:13 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 08:13 pm IST

बॉलीवुड ऐक्टर वरुण धवन, सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' के रिमेक में अभिनेत्री तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नाडिस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

Varun Dhawan | PTI Photo- India TV Hindi
Varun Dhawan | PTI Photo

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्टर वरुण धवन, सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' के रिमेक में अभिनेत्री तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नाडिस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह फिल्म वरुण के पिता और फिल्म निर्माता-निर्देशक डेविड धवन निर्देशित करेंगे, जिन्होंने 1997 में आई फिल्म 'जुड़वां' का निर्देशन भी किया था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वरुण ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 'जुड़वां 2' में उनके साथ तापसी और जैकलीन होंगी। पिता-पुत्र की जोड़ी इसके पहले रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नजर आई थी। जैकलिन इसके पहले वरुण के साथ फिल्म 'ढिशूम' में नजर आ चुकी हैं। तापसी की वरुण के साथ यह पहली फिल्म होगी।

'जुड़वां' में सलमान अभिनेत्री करिश्मा कपूर और रंभा के साथ रोमांस करते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन