मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि, वरुण धवन को एक अच्छा हाउसबैंड बताया था। ऐसा माना जा रहा था कि अर्जुन ने इशारों-इशारों में वरुण की शादी की खबर दी है और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन वरुण ने अपनी शादी की इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि, फिलहाल उनकी शादी की कोई योजना नहीं है। वरुण ने अपने समकालीन अभिनेता अर्जुन कपूर की बात को अफवाह बताया है।
इसे भी पढ़े:- नरगिस के साथ दुबई में मस्ती कर रहे हैं वरुण
गौरतलब है कि अर्जुन ने कहा था कि वरुण एक ऐसे अभिनेता हैं, जो एक अच्छे 'हाउसहसबैंड' बन सकते हैं। अर्जुन ने यह बात फिल्म 'की एंड का' के अपने किरदार से प्रेरित होकर कही थी। स्काईबैग्स के ब्रांड एंबेसडर वरुण ने कंपनी के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, "फिलहान मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है, और मुझे नहीं पता कि अर्जुन ऐसी अफवाह क्यूं फैला रहे हैं।"
हाल ही में वरुण अपनी स्कूल की मित्र नताशा दलाल के साथ कई जगहों पर घूमते-फिरते देखे गए हैं। उन दोनों की काफी तस्वीरें भी प्रकाशित हुई हैं। अफवाहों में नताशा को वरुण की प्रेमिका बताया जा रहा है।
कुछ महीने पहले वरुण और नताशा एक दोस्त की शादी के लिए गोवा गए थे। जिसके बाद वरुण और नताशा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। हालांकि उनके पिता डेविड धवन ने बाद में इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।
अगली स्लाइड में देखिए वरुण और नताशा की तस्वीरें:-