मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा को पिछली फिल्मों में दर्शकों को गुदगुदाते हुए देखा गया है। वरुण शर्मा को ‘फुकरे’ और ‘दिलवाले’ जैसी फिल्मों में उनके हास्यप्रद किरदारों के लिए जाना जाता है। वरुण ने कम समय में अपने बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। वरुण ने हाल ही में बताया है कि पिछले समय में उन्हें कई धारावाहिकों में काम करने का प्रस्ताव मिला था जिसमें से कुछ को उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया।
इसे भी पढ़े:-
- सलमान खान ने कुछ यूं बदल दी अपनी 'राखी बहन' की जिंदगी
- न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक करेंगी सनी लियोनी
वरुण ने हालांकि कहा कि वह टीवी शोज करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस नीरस धारावाहिक और रियलिटी सीरीज में काम करने को लेकर ज्यादा इच्छुक नहीं है।
वरुण ने कहा, “मुझे पिछले समय में धारावाहिकों का प्रस्ताव मिला था लेकिन मैं उसे करना नहीं चाहता था। कुछ रियलिटी शो का भी प्रस्ताव मुझे मिला था लेकिन उस वक्त इसे करने को लेकर मैं ज्यादा उत्साहित नहीं था और न ही मुझे इसमें कोई दिलचस्पी थी। आज के समय में मैं अपना ज्यादा ध्यान फिल्मों पर केंद्रित करना चाहता हूं।“
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से टीवी में काम करना चाहता था जैसा कि जन संचार का यह एक बड़ा व बहुत माध्यम है और भारत में तो हम लोग कई सारे अद्भुत शोज बना रहे हैं। मैं टीवी शो करने के लिए तैयार हूं पर काफी चुनिंदा शो ही करुंगा जिसमें मेरी दिलचस्पी होगी। मैं इसे लगातार नहीं कर सकता हूं और न ही इसको लेकर मैं ज्यादा सहज हूं जिसे हम लोग टेलीविजन पर देखते हैं।“
इस अभिनेता ने 2013 में फिल्म ‘फुकरे’ के साथ सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था जो अब कनाडाई एडवेंचर रियलिटी शो ‘आइस रोड ट्रकर्स-इंडियाज डेडलिस्ट रोड्स’ के भारतीय संस्करण में नजर आएंगे। अगले महीने हिस्ट्री चैनल पर इस शो का प्रसारण होगा।