1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड पर टिकीं विन डिजल की नजरें, दीपिका संग कर सकते हैं कोई भी किरदार

बॉलीवुड पर टिकीं विन डिजल की नजरें, दीपिका संग कर सकते हैं कोई भी किरदार

 Published : Jan 16, 2017 03:59 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 03:59 pm IST

विन डिजल इन दिनों अपनी फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। विन डिजल मानते हैं कि...

deepika- India TV Hindi
deepika

लॉस एजेंलिस: बॉलीवुड अभिनेता विन डिजल इन दिनों अपनी फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। विन डिजल मानते हैं कि बॉलीवुड मनोरंजन से भरपूर फिल्में बनाता है और वह दीपिका पादुकोण के साथ भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने को इच्छुक हैं। ‘xxx…’ में दीपिका संग काम करने के बाद डिजल बॉलीवुड की दुनिया को बेहतर तरीके से समझने लगे हैं।

इसे भी पढ़े:-

एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में डीजल के हवाले से बताया, "जो इस तरह की फिल्में बनाते हैं वह इसमें अन्य लोगों की ही तरह जादुई असर डालते हैं। मैं भी फिल्मों में इसी तरह का जादू भरना चाहता हूं। मैं चीजों में अंतर खोजने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मुझे चीजों में समानताएं पसंद हैं।"

डिजल से जब पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह बॉलीवुड में किस तरह की भूमिका करना चाहेंगे, इस पर उन्होंने कहा, "मैं दीपिका पादुकोण के साथ कोई भी भूमिका कर सकता हूं।" हॉलीवुड स्टार डिजल पिछले सप्ताह 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के प्रमोशन करने के लिए 2 दिन के लिए भारत आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन