1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिस काम से बनी सनी की पहचान, उसी काम से किया इंकार

जिस काम से बनी सनी की पहचान, उसी काम से किया इंकार

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 09:38 am IST,  Updated : Apr 17, 2015 09:40 am IST

मु्म्बई: फिल्म 'एक पहेली लीला' में परदे के पीछे से एक रोचक बात निकलकर सामने आई है। सनी लिओनी आमतौर पर शांत स्वभाव के लिए जानी जाती है। मगर अपने को-स्टार मोहित अहलावत के साथ

सनी की पहचान जिस काम...- India TV Hindi
सनी की पहचान जिस काम से, उसी काम से किया इंकार

मु्म्बई: फिल्म 'एक पहेली लीला' में परदे के पीछे से एक रोचक बात निकलकर सामने आई है। सनी लिओनी आमतौर पर शांत स्वभाव के लिए जानी जाती है। मगर अपने को-स्टार मोहित अहलावत के साथ यह शांत व्यवहार कहीं खो गया था। जबकि फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है। दोनों के बीच एक इंटेंस लवमेकिंग सीन भी है।

सूत्र ने बताया, 'दोनों लगातार एकदूसरे को मूर्ख मानकर चल रहे थे। मोहित को सेट पर हमेशा गर्म मिजाजी के लिए जाना जाता है। सेट पर जहां सभी सनी को पैम्पर करने में लगे थे वहीं मोहित उन्हें लगातार नजर अंदाज कर रहे थे। यह बात आखिर तक नहीं सुधरी। जब लव मेकिंग सीन को शूट करने की बारी आई तो दोनों ने ही हाथ खड़े कर दिए।'

'सनी बिलकुल भी इस लव मेकिंग सीन को नहीं करना चाहती थी, वहीं मोहित ने भी इन्कार कर दिया था।'

'यह सबकुछ फिल्म के डायरेक्टर बॉबी खान के सामने ही हुआ। इस बात को बढ़ता देख सनी के हसबैंड ने सुझाव दिया कि वो खुद मोहित अहलावत की जगह बॉडी डबल के रूप सीन करने के लिए तैयार हैं। सनी के हसबैंड डेनियल वेबर ने भी फिल्म में एक कैमियो किया है। आखिरकर यह सीन मोहित के किरदार की जगह सनी और उसके हसबैंड के साथ फिल्माया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन