1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जुनूनियत' में दिखेगा यामी गौतम का बेहद बोल्ड अंदाज

'जुनूनियत' में दिखेगा यामी गौतम का बेहद बोल्ड अंदाज

 Published : Jun 22, 2016 02:46 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 02:46 pm IST

यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुनूनियत' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में यामी अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग किरदार और लुक में नजर आने वाली हैं।

Yami
Yami

'जुनूनियत' की शूटिग कश्मीर और पंजाब में हुई है। वह कश्मीर में शूटिग के अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, "हमने वहां ठंड में शूटिग की। कश्मीर में बुनियादी सुविदाओं का अभाव है। वहां बिजली की बहुत दिक्कत है। कड़ाके की ठंड में बिना बिजली के रात में शूटिग करना खासा मुश्किल रहा लेकिन वहां के लोग बहुत अच्छे और मददगार हैं। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने हमारी काफी मदद भी की। कश्मीर में शूटिग के ये पल मुझे जिंदगी भर याद रहने वाले हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन