1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जुनूनियत' में दिखेगा यामी गौतम का बेहद बोल्ड अंदाज

'जुनूनियत' में दिखेगा यामी गौतम का बेहद बोल्ड अंदाज

 Published : Jun 22, 2016 02:46 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 02:46 pm IST

यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुनूनियत' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में यामी अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग किरदार और लुक में नजर आने वाली हैं।

Yami- India TV Hindi
Yami

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुनूनियत' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में यामी अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग किरदार और लुक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में यामी को उनके अब तक के काफी मॉडर्न अवतार में देखा जाएगा। उन्होंने फिल्म में अपने लुक, पुलकित के साथ संबंधों, ऋषिता भट्ट के साथ काम करने के अनुभव के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी खास बातचीत की।

इसे भी पढ़े:- अब प्यार के बारे में यामी गौतम ने कही ये बात

पुलकित ने बताया ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में अंतर

आखिर क्यों यामी-पुलकित की फिल्म निर्धारित तारिख से एक हफ्ते पहले ही होगी रिलीज

'सनम रे' के बाद पुलकित सम्राट के साथ एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही यामी गौतम ने बताया, "यह फिल्म करने की वजह इसकी कहानी है। इस फिल्म में मेरा किरदार अब तक निभाए गए मेरे अन्य किरदारों से एकदम जुदा है। मैं इसमें अपने अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आऊंगी।"

यामी फिल्म में अपने किरदार के बारे में कहती हैं, "मैं अमृतसर की सुहानी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हूं, जिसे कैप्टन जहान बख्शी नाम के एक फौजी से प्यार हो जाता है लेकिन मेरे परिवार को जहान के साथ मेरा रिश्ता मंजूर नहीं। हालांकि मेरे ताऊजी और भाई भी फौज में रह चुके हैं लेकिन इन सबके बावजूद किन्हीं कारणों से वे जहान के साथ मेरे रिश्ते के विरोध में हैं।"

फिल्म में ऋषिता भट्ट भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगी। ऋषिता के साथ काम के बारे में यामी कहती हैं, "ऋषिता फिल्म में मेरी भाभी का किरदार निभा रही हैं। वह बहुत ही बेहतरीन अदाकारा हैं। फिल्म में उनका किरदार भी बहुत अहम है। हालांकि, मैंने उनके साथ पहली बार काम किया है लेकिन हमारी बांडिंग इतनी अच्छी है कि मुझे ये महसूस ही नहीं हुआ।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन