1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलकित ने बताया ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में अंतर

पुलकित ने बताया ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में अंतर

 Published : Jun 20, 2016 03:57 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 04:01 pm IST

पुलकित सम्राट और यामी गौतम जल्द ही फिल्म ‘जुनूनियत’ में नजर आने वाले हैं। साथ में दोनों की यह दूसरी फिल्म है। यह दोनों फिल्म 'सनम रे' से दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं।

puklit samrat and yami gautam- India TV Hindi
puklit samrat and yami gautam

नई दिल्ली: पुलकित सम्राट और यामी गौतम जल्द ही फिल्म ‘जुनूनियत’ में नजर आने वाले हैं। साथ में दोनों की यह दूसरी फिल्म है। यह दोनों फिल्म 'सनम रे' से दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं। फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे पुलकित सम्राट ने बातचीत में फिल्म से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की।

 
'जुनूनियत' के बारे में पुलकित कहते हैं, "इस फिल्म में मैं एक फौजी कैप्टन जहान बख्शी की भूमिका में हूं, जो अपने देश से प्यार करता है और उसमें देश के प्रति जुनून है। कश्मीर में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात सुहानी (यामी गौतम) से होती है और दोनों में प्यार हो जाता है। इस तरह मेरा किरदार देश और सुहानी के लिए अपने जुनून को समेटे हुए है।"

ये भी पढ़ें-

 
'सनम रे' में यामी के साथ पुलकित की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 'जुनूनियत' के ट्रेलर को देखकर इसे 'सनम रे' का सीक्वल होने की भी बात कही जा रही है, जिसे खारिज करते हुए पुलकित कहते हैं, "हमने यह फिल्म 'सनम रे' से पहले साइन की थी तो सीक्वल होने का सवाल ही नहीं उठता। ना ही मैं और ना ही यामी इतने पागल हैं कि हम एक जैसी फिल्में करेंगे। यह सनम रे से बिल्कुल अलग है।"
 
'जुनूनियत' 24 जून को रिलीज होने जा रही है, लेकिन पहले ऐसी खबरें थीं कि 'उड़ता पंजाब' के सेंसर बोर्ड विवाद में उलझे होने की वजह से 'जुनूनियत' 17 जून को रिलीज होगी। इस पर पुलकित ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म की शूटिंग के वक्त से ही तय था कि फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। इसलिए रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने की खबरें कोरी अफवाह हैं।"

अगली स्लाइड में पढ़ेें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन