1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलकित ने बताया ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में अंतर

पुलकित ने बताया ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में अंतर

 Published : Jun 20, 2016 03:57 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 04:01 pm IST

पुलकित सम्राट और यामी गौतम जल्द ही फिल्म ‘जुनूनियत’ में नजर आने वाले हैं। साथ में दोनों की यह दूसरी फिल्म है। यह दोनों फिल्म 'सनम रे' से दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं।

pulkit samrat and yami gautam
pulkit samrat and yami gautam

 
पुलकित 'उड़ता पंजाब' विवाद पर सेंसर बोर्ड के रुख पर कहते हैं, "हर कलाकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और मैं बंबई उच्च न्यायालय के फैसले से खुश हूं।"
 
पुलकित ने बताया कि आजकल बायोपिक, गंभीर विषयों वाली फिल्में अधिक रिलीज हो रही हैं। इन सबके बीच 'जुनूनियत' एक सुखद प्रेम कहानी है जो सिर्फ युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि सभी वर्ग के लोगों के लिहाज से बढ़िया फिल्म है।

ये भी पढ़ें-

 
पुलकित के अब तक के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कॉमेडी और प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में ज्यादा की हैं। इसकी वजह बताते हुए वह कहते हैं, "मैं अभी करियर के उस शुरुआती पड़ाव पर हूं, जहां मुझे अभी सिर्फ काम करना है। मेरे लिए फिल्मों की शैलियां (जॉनर) मायने नहीं रखता। मैं अभी खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करना चाहता हूं।"
 
पुलकित ने मीडिया में यामी को डेट करने के सवाल के बारे में मजाकिया लहजे में कहा, "ऐसे सवालों पर मेरा नेटवर्क भी गायब हो जाता है।"
 
'बिट्टू बॉस', 'फुकरे', 'जय हो', 'डॉली की डोली', 'बंगिस्तान' और 'सनम रे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके पुलकित ने टीवी शो में भी काम करने की इच्छा जताई है। वह कहते हैं, "मैंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से ही की है। अगर कुछ अच्छा प्रोजेक्ट आता है तो टीवी भी जरूर करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन