1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब प्यार के बारे में यामी गौतम ने कही ये बात

अब प्यार के बारे में यामी गौतम ने कही ये बात

 Published : Jun 21, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 03:11 pm IST

यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुनूनियत’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। रोमांटिक शैली पसंद करने के कारण ही यामी गौतम ने प्रेम कहानी पर आधारित ‘सनम रे’ और उसके बाद आगामी फिल्म ‘जुनूनियत’ में काम किया।

yami- India TV Hindi
yami

मुंबई: यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुनूनियत’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। रोमांटिक शैली पसंद करने के कारण ही यामी गौतम ने प्रेम कहानी पर आधारित ‘सनम रे’ और उसके बाद आगामी फिल्म ‘जुनूनियत’ में काम किया। यामी ने कहा, “मेरे किरदार ने मुझे बहुत आकर्षित किया क्योंकि ये मेरी पिछली फिल्मों से बहुत अलग है। लोग मुझसे कह रहे हैं कि वे ये नहीं जानते थे कि मैं गा सकती हूं, नृत्य कर सकती हूं, और बहुत अधिक बात कर सकती हूं। इस कारण फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हुई।“ उन्होंने कहा, “जिस वक्त मुझे ये पता चला कि ये प्रेम कहानी है और वो भी एक सैनिक के साथ तो मैंने सोचा कि ये बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि मैं प्यार में यकीन करती हूं। मैं बहुत हद तक अन्य लड़कियों की तरह हूं, जो सेना में काम करने वालों पुरूषों को बहुत पसंद करती हैं।“

इसे भी पढ़े:- पुलकित ने बताया ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में अंतर

आखिर क्यों यामी-पुलकित की फिल्म निर्धारित तारिख से एक हफ्ते पहले ही होगी रिलीज

यामी गौतम ने फिल्मों में रोमांटिक सीन पर कही ये बात

यामी ने कहा कि उन्होंने और पुलकित सम्राट ने लगभग एक ही समय में दोनों फिल्मों के लिए हां कहा और दोनों की शूटिंग भी लगभग एक ही समय शुरू हुई।

कुछ वक्त पहले यामी ने कहा था, “पर्दे पर रोमांटिक दृश्य करना सबसे नीरस भरा काम है। हम अत्यधिक ठंड जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में शूटिंग करते हैं। उन सभी अभिनेताओं को हमारा सम्मान जो कठिन मौसम में शूटिंग करते हैं क्योंकि यह आसान काम नहीं है।

फिल्म ‘विकी डोनर’ की अभिनेत्री यामी को लगता है कि फिल्म में सह-अभिनेता के साथ अच्छा तालमेल बनना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म में कलाकारों के बीच अच्छे तालमेल की आवश्यकता होती है।“ यामी और पुलकित की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों फिल्म सनम रे भी साथ काम कर चुके हैं। इनकी फिल्म ‘जुनूनियत’ 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन