1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला

मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला

 Published : May 18, 2022 03:44 pm IST,  Updated : May 18, 2022 03:45 pm IST

मुंबई सहित ठाणे नाशिक पुणे में केतकी के खिलाफ अलग अलग पुलिस थानों में 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई थी। सभी एफआईआर एनसीपी के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने करवाई थी।

केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया- India TV Hindi
केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया Image Source : FACEBOOK

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस केतकी चितले को आज ठाणे कोर्ट में ठाणे क्राइम ब्रांच ने प्रोड्यूस किया जंहा केतकी चितले को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश ठाणे कोर्ट ने जारी किया है। बता दें कि शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने केतकी चितले को 14 मई को अरेस्ट किया था और पास से दो मोबाइल फोन और लैपटॉप ठाणे क्राइम ब्रांच ने बरामद किया था। ठाणे कोर्ट द्वारा केतकी चितले को 14 दिन के न्यायालइन कस्टडी में भेजने के आदेश के बाद मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने केतकी चितले की ट्रांज़िट कस्टडी ठाणे कोर्ट से मांगी जिसे कोर्ट ने मान लिया और अब मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने केतकी चितले को अपने कस्टडी में लेकर मुंबई रवाना हो गई है।

मुंबई सहित ठाणे नाशिक पुणे में केतकी के खिलाफ अलग अलग पुलिस थानों में 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई थी। सभी एफआईआर एनसीपी के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने करवाई थी। 

रिपोर्ट- जय प्रकाश सिंह

 

ये भी पढ़ें - 

Cannes Film Festival 2022: एआर रहमान और कमल हासन की तस्वीर आई सामने

बंद हुआ 'द कपिल शर्मा शो', ये कॉमेडी शो करेगा रिप्लेस, अर्चना पूरन सिंह इसमें भी होंगी 

Katrina Kaif ने पति विक्की कौशल के बर्थडे पर जो ड्रेस पहनी, उसकी कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Anupama में एंट्री लेंगे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान? अनेरी वजानी ने छोड़ा शो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट होगा बंद, लेने वाली है वो बड़ा फैसला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, ये मशहूर चेहरा छोड़ देगा शो?

Cannes 2022: दीपिका पादुकोण ने पहनी सब्यासाची की साड़ी, माधवन के लुक ने जीता दिल, पीएम मोदी ने कान्स के लिए देश को सराहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन