Highlights
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: राजन शाही का मशहूर शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हुई है और इस शादी में खूब मस्ती हुई। ये शादी टीवी सीरियल्स के इतिहास की सबसे बड़ी शादी रही, ये शादी इतनी ग्रैंड रही कि मेकर्स ने डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर दिये। आज के एपिसोड में दिखाया गया कि अक्षरा के मायकेवाले बेटी से मिलने बिड़ला हाउस आए हैं। वहां अक्षरा सभी को जूस सर्व करती है और बेटी को बहू के रूप में देखकर इमोशनल हो जाते हैं।
Related Stories
अक्षरा की सास बहू की खूब तारीफ करती है और कहती है कि उसके अच्छे कर्म की वजह से अच्छी बहू मिली है। इसके बाद अभिमन्यु सबको वॉल ऑफ फेम दिखाता है, जहां सभी की ट्रॉफी लगी है। अभिमन्यु कहता है कि अब अक्षरा की ट्रॉफीज भी यहां लगेंगी और अगर जगह कम पड़ी तो वो अपनी ट्रॉफीज रूम में रख देगा।
इसके बाद अंगूठी वाली रस्म होती है, जहां अक्षरा और अभिमन्यु को साफ पानी में चॉपस्टिक से रिंग निकालनी होती है। अभिमन्यु ये गेम जीत जाता है, मगर अक्षरा कहती है कि उसने बेईमानी की है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, ये मशहूर चेहरा छोड़ देगा शो?
क्या बंद होगा अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट?
अक्षरा अभिमन्यु के पापा और चाचा-चाची के लिए जूस लेकर जाती है, मगर वहां उसे पता चलता है कि वो लोग म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करने वाले हैं। जिसके बाद अक्षरा रोने लगती है, वहां कायरव आ जाता है और वो उससे रोने की वजह पूछती है मगर अक्षरा उसे कुछ नहीं बताती है। वहां अभिमन्यु भी आ जाता है और वो कहता है कि उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्षरा के अलावा अभी बाकी किसी को नहीं पता है कि म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद होने की प्लानिंग चल रही है।
दाढ़ी-मूंछ पर मजाक बनाकर मुश्किल में पड़ी भारती सिंह, माफी मांगने के बाद भी कॉमेडियन पर दर्ज हुआ केस
घरवालों पर भड़कता है अभिमन्यु
कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि अभिमन्यु को पता चल जाएगा कि उसके पापा अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करने वाले हैं, अभिमन्यु बहुत नाराज होता है और कहता है कि मां के सपने तो इस घर में घुट गए लेकिन वो अक्षरा के साथ ऐसा नहीं होने देगा। अक्षरा बड़ा फैसला लेती है वो फैसला क्या होगा इस बारे में अब कल पता चलेगा।