1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अहान शेट्टी ने कहा- उम्मीद नहीं थी पहली फिल्म को इतना प्यार मिलेगा

अहान शेट्टी ने कहा- उम्मीद नहीं थी पहली फिल्म को इतना प्यार मिलेगा

 Published : Jan 27, 2022 11:08 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 11:08 pm IST

मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'तड़प' का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी से होगा।

Ahan Shetty- India TV Hindi
Ahan Shetty Image Source : AHAN SHETTY

Highlights

  • 'तड़प' में तारा सुतारिया, कुमुद मिश्रा और सौरभ शुक्ला भी हैं।
  • मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी से होगा।

मुंबई: 'तड़प' अभिनेता अहान शेट्टी को अपनी पहली फिल्म के लिए इतना प्यार और प्रशंसा मिलना अविश्वसनीय लगा रहा है। अहान ने उस समय को याद किया जब उन्हें फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए फोन किया था।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर मैं पूरी तरह से अभिभूत था, मैंने अपनी पहली फिल्म के लिए इतने प्यार और प्रशंसा की उम्मीद नहीं की थी। मुझे याद है जिस दिन ट्रेलर रिलीज हुआ था, राकेश रोशन सर ने सबसे पहले मुझे फोन करके बधाई दी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा भविष्य उज्‍जवल है और वह मेरी फिल्म देखने के लिए उत्सुक है।

अयोध्या में हो रही है लता मंगेशकर के लिए पूजा अर्चना, जल्द ठीक होने के लिए किया गया यज्ञ

'तड़प' में तारा सुतारिया, कुमुद मिश्रा और सौरभ शुक्ला भी हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो प्यार से निराश हो जाता है, और हिंसक बन जाता है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'तड़प' साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

'अतरंगी रे' की शानदार सफलता के बाद धनुष ने बॉलीवुड की दो और फिल्में की साइन

मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी से होगा।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन