1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt खाली बैग को लेकर हुई ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Alia Bhatt खाली बैग को लेकर हुई ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

 Published : May 17, 2023 10:50 pm IST,  Updated : May 17, 2023 10:50 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने हैंडबैग को लेकर ट्रोल हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालो को करारा जवाब दिया है।

Alia Bhatt instagram- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : ALIA BHATT INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बेस्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बेस्ट मां भी हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट धीरे-धीरे दुनियाभर में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने मेट गाला में अपनी शुरुआत की और फिर उन्हें गुच्ची के लिए पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एंबसेडर बनाया गया है।आलिया भट्ट ने मंगलवार 16 मई को दक्षिण कोरिया के सियोल में गुच्ची क्रूज़ 2024 में अपनी पहली शानदार प्रस्तुति दी। वहां से आलिया भट्ट की तस्वीर और वीडियो सामने आए थे जिनको लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। अब आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर ट्रोलिंग का जबाव दिया है।

Gadar 2 को हिट कराने के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा खेल, अब ब्लॉकबस्टर साबित होगी फिल्म?

आलिया इस पोल्का-डॉटेड कट-आउट ब्लैक ड्रेस में काफी प्यारी लग रही हैं। इस ड्रेस में आलिया ने खाली ट्रांसपेरेंट बैग कैरी किया है। लोगों की नजर आलिया के हैंडबैग पर जा टिकीं है। जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में आलिया ने फोटो शेयर कर फैंस को करारा जवाब दिया है। आलिया भट्ट ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'हां, बैग खाली था। इस फोटो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा गुच्ची ब्रांड की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एंबसेडर। आप पर गर्व है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अमेजिंगग क्वीन! कोरियन एक्ट्रेस ही लग रही है !! इतनी सुंदर आलिया? एक ने कहा बैग खाली था क्योंकि इंडस्ट्री का बोज आपके कंधों पर है। वही एक ने कहा। तस्वीरों में आलिया  अन्य अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ बैठी देखी जा सकती हैं, जबकि एक और फोटो में वह एक शानदार कार में पिज्जा का एक बड़ा टुकड़ा पकड़े नजर आ रही हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई चोरी, पार हुआ लाखों का माल

काजोल भी न्यासा की उम्र में दिखती थी बेहद ग्लैमरस, फोटो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

आलिया भट्ट इसी साल हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में दिखाई देंगी। वही आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन