1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Boney Kapoor birthday: बोनी कपूर की इस आदत को छुड़वाने के लिए श्रीदेवी ने खतरे में डाल दी थी अपनी जान

Boney Kapoor birthday: बोनी कपूर की इस आदत को छुड़वाने के लिए श्रीदेवी ने खतरे में डाल दी थी अपनी जान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Nov 10, 2022 11:00 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 11:00 pm IST

Boney Kapoor birthday: फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई हैं। हालांकि जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर की सिगरेट पीने की आदत छुड़वाने के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया था जो उनकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी था।

file photo - India TV Hindi
Boney Kapoor birthday Image Source : FILE PHOTO

Boney Kapoor birthday: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 नवंबर 1955 को हुआ था। बोनी कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं जैसे मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई और वांटेड। बोनी कपूर की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने पहले मोनी शौरी कपूर से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे थे- अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। इसके बाद बोनी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी से साल 1996 में शादी कर ली थी। बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को दो बेटी हुई- जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी काफी अनोखी है। इससे जुड़ा एक किस्सा हम आपको आज बताएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको ये बताएंगे कि बोनी कपूर की वो कौन सी एक आदत थी जिससे न केवल श्रीदेवी बल्कि उनकी बेटी जान्हवी कपूर भी परेशान थीं। इस आदत को छुड़वाने के लिए श्रीदेवी ने क्या किया आइए जानते हैं।

बोनी कपूर की सिगरेट पीने की आदत से सभी थे परेशान एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने बताया था कि ‘एक बार बोनी कपूर की नशे की लत की वजह से श्रीदेवी अपनी जान जोखिम में डाल ली थी। कई साल पहले बोनी कपूर को सिगरेट की ऐसी आदत थी कि वो छोड़ नहीं पा रहे थे। श्रीदेवी और जान्हवी उनकी आदत से परेशान हो चुके थे। खुशी और जान्हवी अलग अलग तरीका अपनाकर अपने पिता को इस आदत से छुटकारा दिलाना चाहते थे, लेकिन कुछ काम नहीं आया।’

Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी Sunny Leone की एंट्री, वीकेंड का वार में मचाएंगी धमाल

श्रीदेवी ने ये तरीका अपनाकर छुड़वाई सिगरेट की आदत

जान्हवी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ‘जब कोई तरीका काम नहीं आया तो श्रीदेवी ने वेजीटेरियन खाना शुरू कर दिया। दरअसल डॉक्टर ने श्रीदेवी को नॉनवेज खाने की सलाह दी थी क्योंकि वो बहुत कमजोर थीं। हालांकि वो लगातार वेजीटेरियन खाना खाती रही थीं ताकि बोनी कपूर सिगरेट पीना बंद कर दें। बोनी कपूर, श्रीदेवी से रिक्वेस्ट कर रहे थे लेकिन वो नहीं मानी। उस समय बोनी कपूर ने सिगरेट पीना नहीं छोड़ा लेकिन कुछ सालों के बाद उन्होंने इस लत को छोड़ दिया।’

4 साल बाद लौट रहा है CID? फिर घरों का दरवाजा तोड़ेंगे दया

श्रीदेवी की मां की वजह से दोनों करीब आए थे

बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी को प्रपोज किया तो उन्होंने बोनी को भाव नहीं दिया था। उस समय बोनी कपूर मिस्टर इंडिया बना रहे थे और चाहते थे कि श्रीदेवी उनकी फिल्म में काम करें, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो उनसे कैसे कनेक्ट करें। तब बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां से बात की। वो तुरंत मान गई, लेकिन फीस बढ़ाने को कहा। बोनी कपूर तैयार हो गए। इसके बाद श्रीदेवी की मां बीमार होने लगी और उनका इलाज चल रहा था। उस मुश्किल समय में बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बहुत सपोर्ट किया। हालांकि श्रीदेवी की मां का निधन हो गया। खबर की मानें तो दोनों की नजदीकियां इसी दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। लंबे समय तक साथ रहने के बाद साल 2018 में 24 फरवरी को श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह गईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन