1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Captain Marvel: दीपिका के हाथ से निकली फिल्म, क्या 'कैप्टन मार्वल' में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिखाएंगी जलवा?

Captain Marvel: दीपिका के हाथ से निकली फिल्म, क्या 'कैप्टन मार्वल' में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिखाएंगी जलवा?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 28, 2022 04:20 pm IST,  Updated : Jul 28, 2022 05:14 pm IST

Captain Marvel: रूसो ब्रदर्स इन दिनों इंडिया आए हैं और हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वो 'कैप्टन मार्वल' के लिए दीपिका की जगह प्रियंका को चुनेंगे

Priyanka Chopra As Captain Marvel- India TV Hindi
Priyanka Chopra As Captain Marvel Image Source : DISNEY PLUS DEEPIKA PADUKONE FAN PAGE

Highlights

  • क्या प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा जैकपॉट?
  • कैप्टन मार्वल में प्रियंका आएँगी नज़र?
  • रूसो ब्रदर्स ने दीपिका की जगह प्रियंका का लिया नाम

Captain Marvel: रूसो ब्रदर्स फिल्म ‘द ग्रे मैन’ को इन दिनों इंडिया में प्रमोट कर रहे हैं। 'कैप्टन अमेरिका' और 'एवेंजर्स' सीरीज की फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके रूसो ब्रदर्स देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं। अभी हाल ही में ये खबर आयी है की ये भाइयों की जोड़ी 'कैप्टन मार्वल' के लिए इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका चोपर्ड़ा को चुन सकते हैं।

तो क्या कैप्टन मार्वल बनकर धूम मचाएंगी प्रियंका?

हाल ही में प्रियंका के एक फैन पेज ने रूसो ब्रदर्स का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एंथनी रूसो और जोसेफ रूसो की जोड़ी यानी रूसो ब्रदर्स से सवाल किया गया कि अगर उन्हें नई कैप्टन मार्वल चुननी हो, तो वो प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण में से किसे चुनेंगे? सवाल सुनते ही दोनों बिना देरी किए प्रियंका चोपड़ा का नाम लेते हैं। हालांकि, इस इंटरव्यू के दौरान रूसो ब्रदर्स ने ये भी कहा कि वो प्रियंका चोपड़ा के बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो उनके 'सिटाडेल' शो को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

Neha Kakkar ने अपने पति के लिए किया ऐसा काम, इमोशनल हुए रोहनप्रीत

प्रियंका के फैंस हुए एक्साइटेड 

रूसो ब्रदर्स का ये इंटरव्यू देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। उनके ये कहते ही कि प्रियंका मार्वल में दिख सकती हैं। उनके फैंस उन्हें सुपर वुमन के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इतना ही नहीं प्रियंका के फैंस उन्हें कैप्टन मार्वल के रूप में देखने लगे हैं और सोशल मीडिया पर फोटोशॉप की मदद से देसी गर्ल को सुपर वुमन के अवतार में दिखा रहे हैं। प्रियंका के फैंस उन्हें कह रहे हैं कि ये किरदार बॉलीवुड में से सिर्फ वो ही निभा सकती हैं। तो वहीं कुछ फैन ये कहते दिख रहे हैं की प्रियंका क्या नहीं कर सकती हैं। कुछ फैन ने ये भी कहा हैं कि प्रियंका का एक्शन रोल में कोई जवाब नहीं है। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रोमांटिक अंदाज़ फिर आया सामने, फैंस ने पूछा - शादी कब है?


लिस्ट में था दीपिका पादुकोण का भी नाम 

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। ऐसे में दोनों का इस फिल्म के लिए नाम आगे आना बड़ी बात नहीं थी। लेकिन रूसो ब्रदर्स के इंटरव्यू से साफ़ हो गया है कि अगर वो फ्यूचर में मार्वल के लिए किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कास्ट करने का सोचेंगे तो वो यकीनन प्रियंका चोपड़ा होंगी। 

Rashmika Mandanna: सुर्ख लाल लहंगे में दिखी 'पुष्पा' की श्रीवल्ली, तस्वीरों पर फैंस हार बैठे दिल
.

 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन