1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Emmy Awards 2023 में एकता कपूर संग इस भारतीय कॉमेडियन ने मारी बाजी, देखें पूरी विनर लिस्ट

Emmy Awards 2023 में एकता कपूर संग इस भारतीय कॉमेडियन ने मारी बाजी, देखें पूरी विनर लिस्ट

 Published : Nov 21, 2023 09:50 am IST,  Updated : Nov 21, 2023 12:26 pm IST

न्यूयॉर्क में एमी अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ है। जहां 14 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट स्टार्स को अवॉर्ड मिला है। वीर दास और एकता कपूर को अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं शेफाली शाह और जिम सर्भ अवॉर्ड जीतने से चुक गए। मार्टिन फ्रीमैन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिल है।

emmy awards 2023, Ekta Kapoor, vir das- India TV Hindi
वीर दास और एकता कपूर को मिला एमि अवॉर्ड Image Source : X

कॉमेडियन वीर दास और टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में सम्मनित किया गया। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक के सारे स्टार्स इस इवेंट में पहुंच चुके हैं। वहीं एक्टर वीर दास ने एमी अवॉर्ड्स 2023 में कमाल कर दिया। वीर दास को फिल्म 'वीर दास-लैंडिंग' के लिए बेस्ट यूनीक कॉमेडी के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड मिला है। न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए इस इवेंट में आर्ट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को नॉमिनेट किया गया है।

भारत ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में रचा इतिहास

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म की दो सीरीज को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। शेफाली को 'दिल्ली क्राइम 2' के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन वो ये अवॉर्ड जीतने से चुक गईं। कार्ला सूजा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल है। साथ ही इन नॉमिनेशन्स के बीच फेमस प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर एकता कपूर को एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। अब तक वीर दास, कार्ला सूजा, जिम सर्भ और एकता कपूर को अवॉर्ड मिल चुका है। 

यहां देखें विनर लिस्ट-

वीर दास और एकता कपूर को मिला अवॉर्ड

सोशल मीडिया पर वीर दास और एकता कपूर के फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। बता दें कि वीर दास को 'वीर दास-लैंडिंग' के लिए बेस्ट यूनीक कॉमेडी कैटेगरी के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड मिला है। एकता कपूर ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीत इतिहास रच दिया है। वहीं बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड एक्ट्रेस कार्ला सूजा ने मैक्सिकन सीरीज 'ला कैडा' के लिए जीत लिया है।

जिम सर्भ को नहीं मिला अवॉर्ड 

वहीं जिम सर्भ को इस बार एमी अवॉर्ड नहीं मिला है। जिम को वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' में होमी जे भाभा के रोल के लिए बेस्ट एक्टर कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था। एमी अवॉर्ड एक्टर मार्टिन फ्रीमैन को 'रिस्पांडर' के लिए मिला है। 

एमी पुरस्कार 2023 विजेताओं की पूरी सूची के लिए आगे पढ़ें:

  • बेस्ट एक्ट्रेस: ला कैडा (डाइव) में कार्ला सूजा
  • बेस्ट एक्टर: द रिस्पॉन्डर में मार्टिन फ्रीमैन
  • बेस्ट कॉमेडी: वीर दास के लिए वीर दास: लैंडिंग और डेरी गर्ल्स सीजन 3
  • बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज: ला कैडा [डाइव]
  • बेस्ट स्क्रिप्टेड मनोरंजन: ए पोंटे - द ब्रिज ब्रासील
  • बेस्ट छोटी सीरीज: डेस जेन्स बिएन ऑर्डिनेयर्स [ए वेरी ऑर्डिनरी वर्ल्ड]
  • बच्चों के लिए बेस्ट फिल्म: बिल्ट टू सर्वाइवल
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: मारियुपोल: द पीपल्स स्टोरी
  • बेस्ट खेल डॉक्यूमेंट्री: हार्ले और कात्या
  • बेस्ट अर्ट प्रोग्रामिंग: बफी सैंटे-मैरी: कैरी इट ऑन
  • बेस्ट टेलीनोवेला: यार्गी [पारिवारिक रहस्य]
  • बच्चों के लिए बेस्ट एनिमेशन: द स्मेड्स और द स्मूज

एकता कपूर हुई इमोशनल

ये अवॉर्ड पाने वाली एकता पहली भारतीय निर्माता हैं। एकता ने अपने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड की फोटो के साथ एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'इंडिया, मैं एमी घर लेकर आ रही हूं।' एकता ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 जीत कर इतिहास रच दिया है। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं जा पाई थीं सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में

सारा अली खान ने IFFI 2023 में रिलीज किया 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर, करण जौहार भी साथ में आए नजर

'टाइगर 3' की सफलता के बीच सनी देओल ने शेयर की सलमान खान के साथ फोटो, कहा - 'जीत गए'

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन