1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kantara Controversy: कर्नाटक पुलिस ने अभिनेता चेतन को भेजा नोटिस, हिंदू भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप

Kantara Controversy: कर्नाटक पुलिस ने अभिनेता चेतन को भेजा नोटिस, हिंदू भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 23, 2022 01:59 pm IST,  Updated : Oct 23, 2022 02:00 pm IST

Kantara Controversy: फिल्म 'कंतारा' के पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कर्नाटक पुलिस ने अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उनपर हिंदू भावनाओं को आहत करने आ आरोप लगा है।

Kantara Controversy- India TV Hindi
Kantara Controversy Image Source : IANS

Highlights

  • शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, चेतन ने हिंदू धर्म का अपमान किया है
  • विभिन्न स्थानों पर शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
  • 'भूत कोला' अनुष्ठान पर उनकी टिप्पणी के लिए कई शिकायतें मिली हैं

Kantara Controversy: कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा को 'भूत कोला' अनुष्ठान पर उनकी टिप्पणी के लिए एक नोटिस जारी किया है, जो शिकायतकर्ताओं के अनुसार कथित रूप से हिंदू भावनाओं को आहत करता है। उनके रविवार को बेंगलुरु में शेषाद्रिपुरम पुलिस के सामने पेश होने की उम्मीद है। चेतन ने कहा था कि सुपरहिट 'कांतारा' फिल्म में दिखाया गया 'भूत कोला' रस्म हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है।

चेतन ने कहा है कि, 'भूत कोला' राज्य के मूल निवासियों द्वारा प्रचलित एक अनुष्ठान है और भारत में हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले से मौजूद है। पुलिस को चेतन अहिंसा के खिलाफ 'भूत कोला' अनुष्ठान पर उनकी टिप्पणी के लिए कई शिकायतें मिली हैं।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार, लिखा, 'बस मेरी रहना...'

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, चेतन ने हिंदू धर्म का अपमान किया है और उनके बयानों का उद्देश्य कथित तौर पर विभिन्न जातियों के बीच दरार पैदा करना है। चेतन ने फिल्म 'कंतारा' के निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी की यह दावा करने के लिए निंदा की थी कि 'भूत कोला' जिस पर फिल्म आधारित है, वह हिंदुओं द्वारा प्रचलित एक अनुष्ठान है।

चेतन अहिंसा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा था कि लोग उन्हें जवाब देंगे। चेतन अहिंसा की टिप्पणी पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। विभिन्न स्थानों पर शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 'भूत कोला' एक अनुष्ठान है जिसके दौरान लोग आत्माओं की पूजा करते हैं जो बदले में उन्हें कई मुद्दों पर सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, प्रभु श्री राम के रूप में प्रभास का दिखा दिव्य अवतार

Katrina Kaif on Phone Bhoot: कैटरीना को भूत बनना कैसा लगा? एक्ट्रेस ने किरदार को लेकर किया बड़ा खुलासा

Rubina Dilaik: डांस प्रैक्टिस के दौरान रुबीना दिलैक हुईं बुरी तरह घायल, गर्दन पर आई गंभीर चोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन