1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Malaika and Arjun Kapoor: मलाइका को देखकर अर्जुन कपूर ने खोया होश, रैंप पर वॉक करते हुए की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस हुईं शर्म से लाल

Malaika and Arjun Kapoor: मलाइका को देखकर अर्जुन कपूर ने खोया होश, रैंप पर वॉक करते हुए की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस हुईं शर्म से लाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 03, 2022 11:24 pm IST,  Updated : Aug 03, 2022 11:29 pm IST

Malaika and Arjun Kapoor: रैम्प पर चलते चलते अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को देखकर कुछ ऐसी हरकत की जो अब वायरल हो रही है।

Malaika and Arjun Kapoor- India TV Hindi
Malaika and Arjun Kapoor Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अर्जुन और मलाइका कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
  • रैंप वॉक पर फ्लाइंग किस करते दिखे अर्जुन और मलाइका
  • वायरल हुआ मलाइका और अर्जुन का वीडियो

Malaika and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अर्जुन कपूर को एक फैशन शो में वॉक करते हुए देखा गया था। उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं। फैशन शो इवेंट में अर्जुन कपूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के शो स्टॉपर बने। इस इवेंट में अर्जुन को चीयर करने के लिए मलाइका भी पहुंची थीं, दोनों कपल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रैंप पर वॉक करते हुए दिया फ्लाइंग किस

अर्जुन कपूर ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया। अर्जुन इस आउटफिट में बेहद स्टाइलिश और हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन ब्लैक कलर के कुर्ते और ट्राउजर में नजर आए। रैंप वॉक के दौरान अर्जुन बेहद कॉन्फिडेंट नजर आए। इस दौरान उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में बैठी दिखीं। लेकिन हंगामा तो तब, मचा जब रैम्प पर वॉक करते करते अर्जुन ने मलाइका को देखकर फ़्लाइंग किस कर किया। अर्जुन की ये हरकत देखकर ऑडियंस में बैठी हुईं मलाइका अरोड़ा शर्म से लाल हो गयीं। 

August 2022: बॉलीवुड, हॉलीवुड और OTT में है कांटे का मुकाबला, इतनी फिल्में और वेबसीरीज हो रहीं रिलीज

मलाइका ने भी किया अर्जुन कपूर को चीयर

वीडियो में मलाइका अर्जुन के रैंप वॉक के दौरान जमकर हूटिंग करते दिखीं। एक्ट्रेस ही निगाहें अर्जुन कपूर जैसे थम गई थी। और उन्होंने भी ऑडियंस में बैठकर अर्जुन को फ्लाइंग किस दी और तालियां बजाते नजर आईं। मलाइका इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

फैंस को भा रही दोनों की केमेस्ट्री 

मलाइका और अर्जुन के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस मलाइका को सपोर्टिंग गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी गोल्डन आउटफिट में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Kangana Ranaut On Aamir Khan: कंगना रानौत ने आमिर खान की खोली पोल, फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लगाया ये गंभीर इल्ज़ाम

मलाइका अर्जुन कपूर को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों पब्लिक में साथ नजर आते है। हाल ही में अर्जन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई है। फिल्म में अर्जुन जॉन अब्रॉहम के साथ एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। दर्शकों समेत क्रिटिक्स ने अर्जुन के एक्टिंग की सराहना की।

TRP LIST: नंबर 1 से खिसकी 'अनुपमा' की गद्दी, 'तारक मेहता' के सिर पर सजा नंबर 1 बनने का ताज

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन