1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘हम कहां जाएं?’...ट्रांसजेंडर होने की वजह से इस मराठी एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

‘हम कहां जाएं?’...ट्रांसजेंडर होने की वजह से इस मराठी एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : May 11, 2024 11:34 am IST,  Updated : May 11, 2024 11:34 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि एक ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस का है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बता रही हैं कि ट्रांसजेंडर होने की वजह से उनके साथ एक होटल के कर्मचारियों ने किस तरह का भेदभाव किया है।

Pranit Hatte- India TV Hindi
ट्रांसजेंडर होने की वजह से हुआ भेदभाव Image Source : X

बाॅलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसमें ट्रांसजेंडर की कहानी दिखाई गई है। इन फिल्मों में दिखाया गया है कि ट्रांसजेंडर को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन बता दें कि उन्हें इन परेशानियों का सामना सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी करना पड़ता है। इसका उदाहरण  एक मराठी एक्ट्रेस हैं जिन्हें हाल ही में ट्रांसजेंडर होने की वजह से भेदभाव का सामना करना पड़ा है। 

प्रणित हट्टे के साथ हुआ भेद-भाव

हम जिस ट्रांसजेंडर मराठी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो हैं प्रणित हट्टे, जिन्होंने हाल ही में एक वीडियो के जरिए हैरान करने वाली घटना साझा की है। उन्होंने वीडीयो में एक होटल पर आरोप लगाया है कि उनकी बुकिंग सिर्फ इसलिए कैंसिल कर दी गई क्योंकि वह एक ट्रांसजेंडर हैं। वीडियो में प्रणित हट्टे कहती हैं कि वह काम के सिलसिले में नासिक गई हुई थीं, जहां ठहरने के लिए उन्होंने ऑनलाइन होटल में कमरा बुक किया हुआ था। लेकिन प्रणित हट्टे जैसे ही होटल गई और जब अपने डाक्यूमेंट्स दिखाए तो वहां के कर्मचारियों ने कहा कि उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई है, क्योंकि वह एक ट्रांसजेंडर हैं। वहीं वीडियो में उन्होंने गुस्से जताते हुए ये भी कहा है कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को बताया जाना चाहिए कि वो कहां रह सकते हैं और कहां नहीं। फिलहाल प्रणित हट्टे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके साथ हुए इस व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं साथ ही होटल और वहां के कर्मचारियों की आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो प्रणित हट्टे को इसके लिए होटल के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने तक की सलाह दे डाली है। 

प्रणित हट्टे के बारे में

बता दें कि प्रणित हट्टे एक मराठी एक्ट्रेस हैं। प्रणित को ‘कारभारी लयभारी’ में गंगा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस शो में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई और उनकी काफी सराहना भी की गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।