1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोरा फतेही का इंस्टाग्राम हैंडल इस वजह से हुआ था डिलीट, अकाउंट रीस्टोर होते ही एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताई वजह

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम हैंडल इस वजह से हुआ था डिलीट, अकाउंट रीस्टोर होते ही एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताई वजह

 Published : Feb 05, 2022 07:48 am IST,  Updated : Feb 05, 2022 09:31 am IST

नोरा का अकाउंट एक बार फिर से चालू हो गया है। इस बारे में खुद नोरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर जानकारी दी।

Nora Fatehi- India TV Hindi
Nora Fatehi Image Source : INSTAGRAM/ NORAFATEHI

Highlights

  • शुक्रवार की सुबह से नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं खुल रहा था।
  • एक्ट्रेस फिलहाल दुबई में हैं।

बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डिलीट होने के बाद उनके फैंस काफी परेशान और हैरान हो गए थे। फैंस उनके यूं इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक गायब होने के बाद यह कयास लगा रहे थे कि एक्ट्रेस ने अपना अकाउंट डिलीट करते हुए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

हालांकि,अब नोरा का अकाउंट एक बार फिर से चालू हो गया है। इस बारे में खुद नोरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया कि उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई थी, जिसकी वजह से उनका अकाउंट गायब हो गया था।

Nora Fatehi
Image Source : INSTAGRAM/ NORAFATEHINora Fatehi

अकाउंट रिस्टोर होते ही नोरा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘क्षमा करें दोस्तों! कोई मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश कर रहा था। कोई सुबह से मेरे अकाउंट का एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहा था।  इस परेशानी को जल्द ही सुलझाने में मेरी मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम का धन्यवाद।’

बता दें, सोशल मीडिया से अचानाक नोरा के गायब होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। अब जाकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली हैं। 

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। वहीं एक्ट्रेस फिलहाल दुबई में हैं और अपने दुबई वेकेशन की रेगुलर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही के पोस्ट में नोरा ने व्हाइट लायन्स संग फोटो और वीडियो शेयर की थी। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। इंस्टाग्राम पर उनको 37.6 मिलीयन यूजर्स फॉलो करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार सिंगर गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो डांस मेरी रानी में नजर आई थीं जो 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम डिलीट, 37 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर, लोग हैरान 

फिल्म 'मिस्टर मम्मी' का पोस्टर आया सामने, जेनेलिया डिसूजा संग रितेश देखमुख भी दिखे प्रेग्नेंट

विक्रांत मैसी, सान्या मल्होत्रा ​और बॉबी देओल स्टारर 'लव हॉस्टल' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन