1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Nysa-khushi Troll: क्लब के बाहर लड़खड़ाए खुशी कपूर और नीसा देवगन के कदम, फैंस ने कहा - क्या ये नशे में टल्ली हैं?

Nysa-khushi Troll: क्लब के बाहर लड़खड़ाए खुशी कपूर और नीसा देवगन के कदम, फैंस ने कहा - क्या ये नशे में टल्ली हैं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 02, 2022 12:51 pm IST,  Updated : Sep 02, 2022 12:56 pm IST

Nysa-khushi Troll: खुशी कपूर और नीसा देवगन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग इन स्टाकिड को नशे में धुत्त बता रहे हैं।

Nysa-khushi Troll- India TV Hindi
Nysa-khushi Troll Image Source : VIRAL BHAIYANI

Highlights

  • नीसा देवगन और खुशी कपूर को क्लब के बाहर किया गया स्पॉट
  • सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने किया दोनों स्टार किड्स को ट्रोल

Nysa-khushi Troll: बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स के साथ साथ उनके बच्चे भी अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। नीसा देवगन, खुशी कपूर, और सुहाना खान, जैसी स्टार किड्स इन दिनों पैपराजी के फेवरेट बनी हैं। ये जहां जाती हैं, वहां सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में सुपरस्टार अजय देवगनऔर काजोल की बेटी नीसा देवगन और दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर को एक क्लब के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स का यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।

एक साथ स्पॉट हुईं न्यासा-खुशी

इस वीडियो में न्यासा देवगन और खुशी कपूर को एक साथ स्पॉट किया गया।  न्यासा के लुक की बात करें तो वो बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं, उन्होंने रेड शार्ट ड्रेस कैरी की थी और उसके साथ ही उन्होंने ब्लैक प्रिंटेड जैकेट पहना था। वहीं, खुशी कपूर ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही थीं। इस आउटफिट में ये दोनों स्टारकिड काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन फैंस ने हाय तौबा तब ,मचा दी। जब इन्हें क्लब के बाहर लड़खड़ा कर चलते हुए देखा।

दोनों की चाल देखकर यूज़र्स ने कर दिया ट्रोल 

नीसा और खुशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुशी थोड़ी खोई खोई नजर आ रही हैं, ऐसे में ट्रोल्स खुशी को नशे में बता रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सब नशे में टल्ली हैं।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "खुशी ऐसे भाग रही है कि उसको छूने से कैंसर हो जाएगा।" 

Amitabh Bachchan ने दे दी कोरोना को मात, काम पर वापस लौटे बिग बी

Bollywood Wrap: आमिर खान ने मांगी माफी, करण जौहर ने शेयर किया रोमांटिक किस्सा, जानिए बी-टाउन की दिलचस्प खबरें

आपको बता दें खुशी कपूर बहुत जल्द 'द आर्चीज' से अपना डेब्यू करने वाली हैं। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए खुशी कपूर के साथ-साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आएंगे।

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर परिवार ने ऐसे किया उन्हें याद, सोशल मीडिया पर फैंस की आंखें हुईं नम

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, 23 दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन