1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा की सादगी पर आया फैन्स का दिल, पत्नी के साथ आम लाइन में लगकर किए दर्शन, जमकर हुई तारीफ

रणदीप हुड्डा की सादगी पर आया फैन्स का दिल, पत्नी के साथ आम लाइन में लगकर किए दर्शन, जमकर हुई तारीफ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 14, 2024 12:45 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 12:45 pm IST

रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ लालबागचा राजा के पांडाल में पहुंचे थे। यहां बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने किसी वीआईपी लाइन नहीं बल्कि आम लाइन में खड़े होकर दर्शन किए और बप्पा का आर्शीवाद लिया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

randeep hooda- India TV Hindi
अपनी पत्नी के साथ रणदीप हुड्डा Image Source : INSTAGRAM@RANDEEPHOODA

रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में कई शानदार किरदारों में अपनी एक्टिंग से जान फूंकी है। अब तक 48 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ नजर आते रहते हैं। हाल ही में रणदीप की सादगी फैन्स को काफी पसंद आई है। रणदीप अपनी पत्नी लिन के साथ लालबागचा राजा के पांडाल में पहुंचे थे। यहां अपनी पत्नी के साथ रणदीप हुड्डा ने किसी स्पेशल नहीं बल्कि आम लाइन से एंट्री ली और गणपति बप्पा के दर्शन कर आर्शीवाद लिया।अब बॉलीवुड स्टार की इस सादगी पर फैन्स काफी फिदा हैं। रणदीप हुड्डा ने यहां अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ भगवान के दर्शन किए हैं। रणदीप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस वायरल वीडियो में लोगों ने रणदीप की सादगी की तारीफ की है। 

बॉलीवुड के कहे जाते हैं देसी बॉय

रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में अब तक 46 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कई सुपरहिट फिल्मों के बेहतरीन किरदार शामिल हैं। साल 2001 में फिल्म मॉनसून वेडिंग के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाले रणदीप हुड्डा पहले टीवी में काम करते रहे। इशके बाद फिल्मों में एंट्री ली और छा गए। हाईवे, किक, मॉनसून वेडिंग और सुल्तान जैसी फिल्मों में काम कर रणदीप हुड्डा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। लंबा कद, फिट बॉडी और देसी अंदाज उन्हें बॉलीवुड का देसी बॉय बनाता है। 

बीते साल की थी शादी की घोषणा

रणदीप हुड्डा ने इसी साल अपनी पत्नी लिन लैशराम से शादी की थी। बीते साल नवंबर में रणदीप ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद नवंबर में रणदीप हुड्डा ने इम्फाल में शादी रचाई थी। शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी के साथ अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों के बीच अच्छी कैमिस्ट्री नजर आती है। हाल ही में गणपति बप्पा के पांडाल में रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। यहां फैन्स ने भी उन्हें ग्रीट किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन