1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पैर टूटने की घटना का वीडियो साझा किया

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पैर टूटने की घटना का वीडियो साझा किया

 Written By: IANS
 Published : Feb 27, 2020 09:39 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 09:39 pm IST

ब्रिटनी स्पीयर्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

britney spears - India TV Hindi
ब्रिटनी स्पीयर्स

लॉस एंजेलिस: गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके पैर टूटने की घटना स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वह क्लिप साझा की है, जो स्टूडियो के अंदर की है। 'बेबी वन मोर टाईम' की हिटमेकर पीले रंग के स्पोर्ट्स ब्रा और काले रंग का शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में वह डांस करते नजर आ रही हैं।

एसशोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, वहीं वीडियो के खत्म होने के थोड़ी देर पहले गायिका डांस करते हुए अपना पैर पकड़ कर गिर पड़ती हैं।

शाहरुख खान की फिल्म 'डीडीएलजे' का फेमस डायलॉग बोलते नजर आए क्रिस हेम्सवर्थ, देखें वीडियो

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "मैंने छह महीने से डांस नहीं किया है, इस जगह से मैं डर गई हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन