1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कान्स फिल्म फेस्टिवल पर पड़ी कोरोना वायरस की छाया, जून में भी नहीं होगा आयोजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल पर पड़ी कोरोना वायरस की छाया, जून में भी नहीं होगा आयोजन

 Published : Apr 15, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 02:55 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने के साथ अवार्ड्स और फिल्म फेस्टिवल भी पोस्टपोन किए जा रहे हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन अब जून में भी नहीं होगा।

cannes film festival- India TV Hindi
कान्स फिल्म फेस्टिवल

कोविड-19 महामारी के कारण जून में कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन नहीं होगा। आयोजक इस वर्ष के अंत में फेस्टिवल का आयोजन करने के लिए विभिन्न विकल्पों की तलाश में व्यस्त हैं।

'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, आयोजकों ने यह भी कहा है कि फेस्टिव कोरोनोवायरस संकट के कारण 'अपने मूल रूप में' आगे नहीं बढ़ सकता है।

फेस्टिवल के आयोजकों की ओर से एक बयान में कहा गया, "सोमवार, 13 अप्रैल को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बयान के बाद, हमने स्वीकार किया कि 73वें अंतर्राष्ट्रीय कान्स फिल्म महोत्सव को टालने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं है, जिसे पहले इसे जून के अंत से जुलाई के शुरू में आयोजित करने पर विचार किया गया था।" आगे कहा गया, "महोत्सव को इस साल इसके मूल स्वरूप में आयोजित करना स्पष्ट रूप से मुश्किल है।"

इससे पहले मार्च में घोषणा की गई थी कि 2020 एडिशन का आयोजन मई में नहीं होगा। आयोजकों ने जून के अंत में इसका आयोजन करने की योजना बनाई लेकिन फ्रांस और दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने जून या जुलाई में इसके आयोजन को मुश्किल में डाल दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन