1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. चैडविक बोसमैन के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड, ट्विटर पर मिले सबसे अधिक लाइक

चैडविक बोसमैन के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड, ट्विटर पर मिले सबसे अधिक लाइक

 Published : Aug 30, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 04:51 pm IST

पोस्ट को री-ट्वीट और लाइक करने वालों में हॉलीवुड के दिग्गज सितारें, राजनेता और अन्य व्यक्तित्व भी शामिल रहे हैं। बोसमैन महज 43 साल के थे।

चैडविक बोसमैन- India TV Hindi
चैडविक बोसमैन Image Source : TWITTER

लॉस एंजेलिस: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ऐलान किया कि ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बोसमैन के आधिकारिक अकाउंट से किया गया एक ट्वीट अब तक का सबसे अधिक लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन चुका है। कोलोन कैंसर से बोसमैन के निधन के एक दिन बाद शनिवार को ट्विटर ने इसकी जानकारी दी।

इस ट्वीट में उनकी एक तस्वीर के साथ उनके परिवार की ओर से अभिनेता के निधन के बारे में जानकारी है। इसे री-ट्वीट करते हुए ट्विटर ने लिखा, "अब तक का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट। किंग के लिए एक ट्रिब्यूट।"

बोसमैन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस पोस्ट को शुक्रवार शाम को सात बजे के करीब साझा किया गया जिसे बीस लाख बार री-ट्वीट किया जा चुका है और शनिवार दोपहार तक इसे 77 लाख से अधिक लाइक मिल चुके थे और यह क्रम अभी भी जारी है।

पोस्ट को री-ट्वीट और लाइक करने वालों में हॉलीवुड के दिग्गज सितारें, राजनेता और अन्य व्यक्तित्व भी शामिल रहे हैं। बोसमैन महज 43 साल के थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

'साहो' के एक साल पूरे होने पर एक्टर प्रभास फैन्स को कहा शुक्रिया

'साजन' को पूरे हुए 29 साल, माधुरी दीक्षित ने बताया क्यों फिल्म में काम करने के लिए झटपट तैयार हो गई थीं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन